रांची में नाबालिग लड़की से ऑटो में दुष्कर्म, पुलिस ने चालक सहित 2 को दबोचा Ranchi News
Jharkhand Ranchi Misdeed Case News बताया गया कि रांची के चुटिया इलाके की नाबालिग लड़की भटककर कांटाटोली पहुंच गई थी। यहां कांटाटोली से छात्रा को ऑटो में बैठा कर दोनों युवक बूटी मोड़ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
रांची, जासं। राजधानी रांची के रिम्स से लेकर बूटी मोड़ के बीच ऑटो में नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़ता की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। घटना शनिवार देर रात की है। नाबालिग लोहरदगा की रहने वाली है। वह अनाथ है और भटककर रांची पहुंच गई थी। एक मरीज के परिजन के साथ रिम्स पहुंची थी और वहीं रात के समय सो रही थी।
उसे सैनिटरी पैड की जरूरत थी। उसी दौरान ऑटो चालक ने उसे साथ चलकर सैनिटरी पैड खरीदवाने के बहाने ऑटो में बैठाया और लेकर चल दिया। चालक ने कुछ दूरी पर अपने एक दोस्त को भी बैठा लिया। उसी दोस्त ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बूटी मोड़ के पास पुलिस दिख गई। पुलिस को देखते ही चालक का दोस्त ऑटो में रॉड के ऊपर से छलांग लगाकर ड्राइवर के बगल में बैठ गया।
यह देख पुलिस को शक हुआ। वाहन को रोककर पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों में डोरंडा निवासी मो. आजाद और मो. वसीम हैं। ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।
कांटाटोली से युवती को रिम्स ले गई थी एक महिला
पुलिस को दिए गए बयान में पीडि़ता ने बताया कि शनिवार को कांटाटोली चौक के पास खड़ी होकर रो रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने रोते हुए देखा तो बुलाकर अपने घर ले गई। घर में खाना खिलाने के बाद अपने साथ रिम्स ले गई, जहां उसके पिता का इलाज चल रहा था। रात को रिम्स में ही महिला की मां और पिताजी के आसपास सो गई।
इसी बीच ऑटो ड्राइवर मो. आजाद वहां पहुंचा और पीडि़ता को सैनिटरी पैड खरीदवाने की बात कह ऑटो में बैठा लिया। रिम्स के बाहर मो. आजाद का दोस्त वसीम ऑटो में सवार हो गया। ऑटो के पीछे बैठी पीडि़ता के साथ वसीम ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान दो बार दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: RSS Foundation Day: आरएसएस के स्थापना दिवस पर नहीं निकलेगा पथ संचलन, शाखाओं में छोटे स्तर पर होगा कार्यक्रम