Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    I.N.D.I.A Rally Jharkhand: 21 अप्रैल को रांची में 'इंडी गठबंधन' की महारैली, 28 दल मोदी सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार

    मुंबई और दिल्ली में के बाद अब आईएनडीआईए गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में महारैली करेगी। इसमें कांग्रेस राजद और आम आदमी पार्टी समेत 28 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। झामुमो ने इस रैली का नाम न्याय उलगुलान महारैली दिया है और महारैली का केंद्र बिंदु पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे।

    By Pradeep singh Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sun, 07 Apr 2024 08:57 PM (IST)
    Hero Image
    21 अप्रैल को रांची में इंडी गठबंधन की महारैली (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। I.N.D.I.A Rally Jharkhand: मुंबई और दिल्ली में महारैली करने के बाद अब शक्ति प्रदर्शन के लिए भाजपा विरोधी आईएनडीआईए नेताओं का जमावड़ा 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में होगा।

    इसमें कांग्रेस, राजद और आम आदमी पार्टी समेत 28 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भाजपा व केंद्र सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसका नाम न्याय उलगुलान महारैली दिया है।

    महारैली ये रहेंगे मौजूद

    इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद प्रमुख लालू यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे

    महारैली का केंद्र बिंदु पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। आईएनडीआईए के दिग्गज नेता मंच से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने महारैली की तैयारी का पूरा जिम्मा संभाल लिया है। इस सिलसिले में वह जहां कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहीं हैं, वहीं गठबंधन दलों के नेताओं के साथ समन्वय का भी कार्य आरंभ किया है। पति की अनुपस्थिति में सारा दारोमदार कल्पना सोरेन पर है।

    इनके साथ की गई बैठक

    रविवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह और राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

    आईएनडीआईए के घटक दलों के तमाम कद्दावर नेताओं को महारैली में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी कल्पना सोरेन ने ली है। कल्पना सोरेन ने मुंबई और दिल्ली में आईएनडीआईए की रैलियों में भाग लिया है और प्रमुखता से अपनी बातें रखी है।

    पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य

    प्रभात तारा मैदान में होने वाली न्याय उलगुलान महारैली महारैली की सफलता के लिए साथी दलों केस साथ रणनीति पर रविवार को विचार-विमर्श किया गया। महारैली में पूरे राज्य से पांच लाख लोगों को जुटाने की रणनीति बनी है। इसमें कल्पना सोरेन ने सभी गठबंधन के साथी दलों से सहयोग मांगा है।

    बैठक में महारैली के अलावा लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साझा प्रचार अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि 21 अप्रैल के बाद लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज होगा। कल्पना सोरेन गठबंधन की स्टार प्रचारकों में एक होंगी।

    इन केंद्रीय नेताओं को भेजा जाएगा निमंत्रण

    महारैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालीन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राकांपा (पवार गुट) के शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा नेता डी राजा सहित गठबंधन के अन्य नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

    झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में चलती रही तैयारी

    झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में महारैली की तैयारी के निमित्त कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ महासचिव विनोद पांडेय ने बैठक की। शनिवार को कल्पना सोरेन स्वयं कार्यालय आईं थीं। बैठक में पार्टी नेताओं ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि समय काफी कम है। सभी अपने-अपने जिले में तैयारी शुरू कर दें।

    अधिक से अधिक संख्या में जिले से कार्यकर्ताओं और लोगों की महारैली में भागीदारी तय करें। बैठक में पार्टी महासचिव विनोद पांडेय सहित हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

    शनिवार को सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, चतरा, रांची, धनबाद, गुमला जिला की जिला इकाई से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

    ये भी पढे़ं-

    Hemant Soren: फ्रिज और टीवी के बिल ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की टेंशन, ED ने जमीन घोटाले में सबूत के तौर पर किए इस्तेमाल

    Jharkhand Politics: '...देवर-भाभी या चाचा-भतीजा नहीं', सीता सोरेन को लेकर ये क्या बोल गए हेमंत के भाई बसंत