रांची के यात्रियों को बड़ी राहत, गिधनी स्टेशन पर आठ ट्रेनों का होगा दो मिनट ठहराव; देखें सूची
रेलवे ने ठाकुर अनुकूल चंद्र समारोह के लिए 20 से 26 अक्टूबर तक गिधनी स्टेशन पर आठ ट्रेनों को दो ...और पढ़ें

गिधनी स्टेशन पर आठ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिलेगा।
HighLights
गिधनी स्टेशन पर आठ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिलेगा।
ठाकुर अनुकूल चंद्र समारोह के लिए यात्रियों को सुविधा होगी।
जागरण संवाददाता, रांची। ठाकुर अनुकूल चंद्र के समारोह को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गिधनी स्टेशन पर आठ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 20 से 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इससे रांची से टाटानगर, हावड़ा तथा पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रांची-हावड़ा इंटरसिटी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा।
रांची से हावड़ा जाने वाली 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से गिधनी स्टेशन पर 12:13 बजे पहुंचेगी और 12:15 बजे रवाना होगी। वहीं हावड़ा से रांची आने वाली 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से 15:11 बजे गिधनी पहुंचेगी और 15:13 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 19:30 से 19:32 बजे तक और 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 7:20 से 7:22 बजे तक गिधनी स्टेशन पर रुकेगी। 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से 8:48 से 8:50 बजे तथा 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 15:10 से 15:12 बजे तक ठहरेगी।
इसी तरह 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 18:18 से 18:20 बजे और 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से 7:44 से 7:46 बजे तक गिधनी स्टेशन पर रुकेगी। यात्रियों को इस अस्थायी ठहराव से समारोह में आने-जाने में सुविधा होगी।
रेलवे ने 24 अक्टूबर, शनिवार को 18033 हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस और 18034 घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करने का निर्णय लिया है। इससे समारोह के दौरान घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
