Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand IPS Promotion: झारखंड में 9 आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन, 6 SP बनाए गए DIG; देखें LIST

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 10:16 PM (IST)

    झारखंड में नए साल में कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। झारखंड पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को पदोन्नति मिलने जा रही है। एक जनवरी 2025 से छह एसपी डीआइजी रैंक में और तीन डीआइजी आइजी बन जाएंगे। हाल ही में विभागीय प्रोन्नति बोर्ड की बैठक में इन्हें पदोन्नति मिली थी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात तीन आइपीएस अधिकारियों को भी प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई थी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, रांची। एक जनवरी 2025 से राज्य के छह एसपी डीआइजी रैंक में प्रोन्नत हो जाएंगे। वहीं, तीन डीआइजी आइजी बन जाएंगे।

    इन्हें पिछले दिनों विभागीय प्रोन्नति बोर्ड की बैठक में प्रोन्नति मिली थी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात तीन आइपीएस अधिकारियों को भी प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई थी। बता दें कि पुलिस विभाग में हाल ही में एक बड़ा फेरबदल हुआ था। इसमें कई लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक जनवरी से जो होने जा रहे हैं प्रोन्नत

    • आइजी रैंक में : डीआइजी रांची अनूप बिरथरे, डीआइजी हजारीबाग सुनील भास्कर व डीआइजी जैप मयूर पटेल कन्हैया लाल। ये तीनों 2007 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।
    • डीआइजी रैंक में : एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा, एसपी देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग, एसपी विशेष शाखा चंदन कुमार झा, एसपी झारखंड जगुआर प्रियदर्शी आलोक, एसपी सीआइडी अनुरंजन किस्पोट्टा व कमांडेंट जैप-3 अंबर लकड़ा। ये 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

    इन्हें मिलेगी प्रोफार्मा प्रोन्नति

    • आइजी रैंक में : भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में कार्यरत राकेश बंसल।
    • डीआइजी रैंक में : एनआइए की एसपी जया राय व सीबीआइ की एसपी शिवानी तिवारी।

    छह एसपी जो डीआइजी बने

    • चंदन कुमार झा : एसपी विशेष शाखा से डीआईजी एसआइबी
    • अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी सीआईडी से डीआईजी विशेष शाखा
    • प्रियदर्शी आलोक : एसपी एसटीएफ से डीआईजी रेल।
    • अंबर लकड़ा : जब 3 कमांडेंट गोविंदपुर से डीआईजी दुमका।
    • चंदन कुमार सिन्हा: एसएसपी रांची है उनके पद को डीआइजी में उत्क्रमित किया गया। रांची के एसएसपी बने रहेंगे।
    • अजीत पीटर डुंगडुंग: एसपी देवघर है। उनके पद को डीआइजी में उत्क्रमित किया गया है। एसपी देवघर बने रहेंगे।

    जो आईजी बने

    • अनूप बिरथरे : डीआइजी रांची हैं। इन्हें आईजी एसटीएफ बनाया गया।
    • सुनील भास्कर: डीआईजी हजारीबाग है। इन्हें आईजी पलामू बनाया गया।
    • मयूर पटेल कन्हैयालाल : डीआईजी जैप हैं। इन्हें आईजी मानवाधिकार बनाया गया।

    इनका भी हुआ स्थानांतरण

    • नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी पलामू से आईजी रेल।
    • कार्तिक एस : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी जैप।
    • संजीव कुमार : डीआईजी दुमका से डीआईजी हजारीबाग। 
    • हृदीप पी. जनार्दन : धनबाद के एसएसपी हैं। इन्हें जैप 3 गोविंदपुर धनबाद के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार।

    कई आईएएस अधिकारी को भी मिला था प्रमोशन

    बता दें कि झारखंड में कुछ ही दिनों पहले एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति (Jharkhand IAS Promotion) मिली थी। जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ, उनमें खास तौर पर अजय कुमार सिंह और डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी का नाम था। इन्हें अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति मिली है।

    दूसरी ओर, 13 अफसरों को विशेष सचिव बनाया गया। विशेष सचिव बनाए जाने वाले अफसरों में इन अधिकारियों में रविशंकर शुक्ला, नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संजीव कुमार बेसरा, अजयनाथ झा, अक्षय कुमार सिंह, मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, रविरंजन, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभावती और मनोहर मरांडी का नाम शामिल है।

    इसके अलावा अधिसूचना जारी करते हुए यह भी बताया गया था कि झारखंड में प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नत हुए अधिकारियों को नए साल में नई जगह पर पदस्थापित किया जा सकता है। बता दें कि इसी महीने इन अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला है।

    इसके अलावा, गैर प्रशासनिक सेवा से भी सात अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है। इसके लिए 21 लोगों के नाम यूपीएससी को भेज दिए गए हैं। इसको लेकर यूपीएससी में बैठक भी हुई थी। इस प्रोन्नति से झारखंड के प्रशासनिक सेवा में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand IAS Promotion: झारखंड में दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

    Jharkhand News: झारखंड पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का IPS में होगा प्रमोशन, नामों की सूची आई सामने