'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं...', हेमंत सोरेन की पत्नी ने होली के मौके पर किया भावुक पोस्ट
होली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाईयां दी। उन्होंने लिखा कि शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमन्त जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं।
डिजिटल डेस्क, रांची। Kalpana Murmu Soren Post On X: होली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होनें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लेकर भावुक बातें भी लिखीं।
उन्होंने लिखा कि रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार। शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमंत जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं।
तानाशाही शक्तियां ज्यादा दमन नहीं कर पाएंगी- कल्पना
कल्पना सोरेन ने आगे लिखा कि तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुकदमों में फंसा आज हेमंत जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है।
पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमंत जी वापस हमारे बीच होंगे।
रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार। 🌈🎉
शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमंत जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं। तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुक़दमों में फंसा आज हेमंत जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे,… pic.twitter.com/yPtGBh35vP— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 25, 2024
राज्यवासियों ने हेमंत के कल्याण की कामना की- कल्पना
उन्होंने यह भी लिखा कि आज गांव में हेमंत जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया। आज हम उदास जरूर हैं पर दृढ़ विश्वास है कि कोई भी तानाशाही ताकत हेमंत जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती।
कल्पना ने यह भी लिखा कि बाहा पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए संतुलित अनुशासन की महत्वपूर्णता को समझने के लिए प्रेरित करता है।
जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जब हम प्रकृति पर्व को मनाते हैं तो प्राकृतिक संसाधन और समाज के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उसे आगामी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने का संकल्प भी लेते हैं।
सभी राज्यवासियों को प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। यह पर्व, प्रकृति और समृद्ध आदिवासी विरासत के मूल नियमों में निहित है।
आज गांव में हेमन्त जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया। आज हम उदास… pic.twitter.com/EnE7oi66Kv— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 26, 2024
31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार
बता दें कि ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 के दिन जमीन से जुड़े घोटाले के मामले में लंबी पूछताछ की थी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें-
धनबाद में धड़ल्ले से हो रहा मिलावटी मिठाइयों व पनीर का कारोबार, जांच के नाम पर बस लिए जा रहे सैंपल
Jharkhand News: होली पर युवक को हथियार लहराना पडा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार... भेजा जेल