Move to Jagran APP

गोवा में फंसे हैं राज्य के पांच हजार प्रवासी मजदूर, स्टेडियम बना है ठिकाना

रांची गोवा में फंसे झारखंड के लगभग पांच हजार प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 01:29 AM (IST)
गोवा में फंसे हैं राज्य के पांच हजार प्रवासी मजदूर, स्टेडियम बना है ठिकाना

जागरण संवाददाता, रांची : गोवा में फंसे झारखंड के लगभग पांच हजार प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए परेशान हैं। हजारीबाग के प्रवासी मजदूर शैलेंद्र कुमार ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान बताया कि फिलहाल झारखंड के लिए कोई ट्रेन नहीं है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सभी प्रवासी मजदूरों को गोवा के स्टेडियम में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि यहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। भोजन के लिए लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है। भरपेट भोजन भी नहीं मिल रहा है। प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए काम रहे गिरिडीह के सिकंदर अली ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की घोषणा की है। हालांकि 29 मई को गोवा से श्रमिक स्पेशल ट्रेन खुली तो फुल हो गई। शेष सभी प्रवासी मजदूरों को बताया गया कि ट्रेन फुल हो चुकी है। अब फिलहाल कोई ट्रेन नहीं है। सिकंदर अली ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को गोवा के एक स्टेडियम में ठहराया गया है। यहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने से प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जता रहे हैं। इंडिगो के विमान से महज नौ यात्री गए मुंबई

रविवार को एयर एशिया के चार्टर्ड विमान समेत इंडिगो, एयर एशिया व विस्तारा के सात विमानों से 189 प्रवासी मजदूर और 1,024 यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व बेंगलुरु से रांची पहुंचे और इसी विमान से 373 यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व बेंगलुरु के लिए उड़ान भरे। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि एयर एशिया के बेंगलुरु-रांची विमान से 175 यात्री आए और रांची-बेंगलुरु विमान से 100 यात्री बेंगलुरु के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के मुंबई-रांची विमान से 181 यात्री रांची पहुंचे और मात्र नौ यात्री रांची-मुंबई विमान से मुंबई के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान से 166 यात्री रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान से 101 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे। विस्तारा के दिल्ली-रांची विमान से 147 यात्री रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान से 73 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के हैदराबाद-रांची विमान से 187 यात्री रांची पहुंचे और 67 यात्री रांची-हैदराबाद विमान से हैदराबाद के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान से 168 यात्री रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान से 23 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.