विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi Varanasi Vande Bharat: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची वंदे भारत, ड्राइवर ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

Published: Tue, 09 Apr 2024 09:08 AM (IST)

वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की रात एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। यह ...और पढ़ें

वाराणसी-रांची वंदे भारत के इंजन के पेंट्रो में लगी आग।
वाराणसी-रांची वंदे भारत के इंजन के पेंट्रो में लगी आग।

जासं, रांची, सरिया (गिरिडीह)। वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की रात लगभग 8:32 बजे हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी। इसी बीच हजारीबाग रोड स्टेशन के पास इंजन के पेंट्रो से चिंगारी निकलने लगी।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने रोकी ट्रेन

विस्फोट की भी आवाज आई। चालक को इसका एहसास हुआ। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए हजारीबाग रोड स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के रुकते ही कई यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए। इसी बीच बारिश भी शुरू हो गई।

15 मिनट बाद चिंगारी पर पाया गया काबू

जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। करीब 15 मिनट के बाद चिंगारी पर नियंत्रण पाया गया। रात 8:47 बजे ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक एसएन भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रेन को तत्काल ठीक कर गोमो स्टेशन भेजा गया।

ये भी पढ़ें: 

Train Accident: अप और डाउन लाइन पर तेजी से आ रही थी ट्रेनें, पटरी पर अचानक फंस गया ट्रॉली; फिर जो हुआ...

Lalu Yadav दोहराएंगे 2019 वाला 'खेल'? झारखंड में कांग्रेस और RJD में नहीं बन रही बात