विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाय के गोबर से जगमगाएगी दीपावली: घर बैठे 9000 तक कमा रहीं महिलाएं, एकल अभियान की पहल

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:31 AM (IST)

एकल अभियान एक लाख से अधिक गांवों में 'एकल गौ ग्राम योजना' के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा है।

एकल अभियान के तहत बन रहे प्रोडक्ट। (जागरण)

एकल अभियान के तहत बन रहे प्रोडक्ट। (जागरण)

HighLights

  1. एकल अभियान एक लाख से अधिक गांवों में सक्रिय है।

  2. महिलाएं गोबर से दीपक, धूपबत्ती बनाकर कमा रहीं हैं।

  3. योजना से प्रति माह 7-9 हजार रुपये की आय।

संजय कुमार, रांची। एकल अभियान आज देश के एक लाख से अधिक गांवों में अपनी पहुंच बना चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठनों में से एक यह संगठन गांवों में शिक्षा की स्थिति में सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी काम कर रहा है।

गांवों के उत्थान के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देसी गांवों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए भी काम चल रहा है।

एकल गौ ग्राम योजना के तहत देसी गायों के गोबर से दीपक, धूपबत्ती और कई तरह की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।

इस अभियान से झारखंड के देवघर, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, चक्रधरपुर, बिहार में औरंगाबाद, सीतामढ़ी, उत्तर प्रदेश में मथुरा, उत्तराखंड में हल्द्वानी,रुद्रपुर आदि जगहों की महिलाएं जुड़कर दीपक आदि बनाने का कार्य रह रही हैं।

इस योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रति माह घर पर कार्य करते हुए सात से नौ हजार रुपये की आमदनी हो जा रही है। इन स्थानों से तैयार दीपक दिल्ली, मुंबई, रायपुर, राउरकेला, कोलकाता आदि जगहों पर भी जा रहा है।

उपहार में देने के लिए 22 दीपक और धूपबत्ती का पैकेट भी तैयार

ने कहा कि देसी गाय के गोबर से तैयार दीपक की मांग काफी है। इस बार एकल अभियान ने पैकेट भी तैयार करवाया है, जिसमें 22 दीपक, 250 ग्राम हल्दी और 30 धूपबत्ती हैं।

Ekal Abhiyan

एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. ललन कुमार शर्मा।

इसकी कीमत 250 रुपये है। दीपावली में स्वयं उपयोग करने के साथ-साथ यह पैकेट किसी को भी उपहार में देने के लिए अच्छा है। इसको खरीदकर इस योजना में लगी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को हम मजबूत कर सकते हैं, वहीं पर्यावरण का भी संरक्षण कर सकते हैं।

स्वदेशी को बढ़ावा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी अपने आह्वान में लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि रांची में आरोग्य भवन परिसर में यह उपलब्ध है। एकल अभियान के सभी चैप्टर में इसकी मांग हैं। इस योजना से जुड़े व्यवसायी भी लोगों को उपहार में देने के लिए इसका पैकेट मंगवा रहे हैं। अभी तक 10 हजार परिवारों में यह पैकेट पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- रांची में जमीन के नाम पर 38 लाख की ठगी, रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो सामने आया असली मालिक; पैसे मांगने पर दी धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।