विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल से कैसे दी गई अखबार के संपादक को धमकी...? पूछताछ के सिलसिले में ईडी कार्यालय पहुंचे जेलर प्रमोद कुमार

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 02 Jan 2024 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2024 11:56 AM (IST)

जेलर प्रमोद कुमार ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। बताया गया है कि ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मामला ...और पढ़ें

जेलर प्रमोद कुमार से ईडी कर रही पूछताछ
जेलर प्रमोद कुमार से ईडी कर रही पूछताछ

जागरण टीम, रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के जेलर प्रमोद कुमार ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। बताया गया है कि ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मामला जेल से एक प्रतिष्ठित अखबार के संपादक को धमकी देने से संबंधित है। इसी मामले में पूछताछ की जा रही है।

प्रतिष्ठित अखबार के संपादक को धमकी शराब घोटाले में जेल में बंद योगेंद्र तिवारी के नाम पर दी गई थी। अपराधी को संपादक का नंबर उपलब्ध कराने, जेल के टेलीफोन बूथ का बार बार उपयोग करने आदि के मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी ने जेलर प्रमोद कुमार से सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है।

ये भी पढ़ें -

पहले नहीं सुना होगा ऐसे Robot के बारे में, IIT ISM ने बनाया और गुजरात से जीत लाए 10 लाख का इनाम

दामोदर राउत की बीजद में वापसी, निष्कासन आदेश को CM नवीन पटनायक ने लिया वापस; बेटे ने कहा- भाजपा में शामिल होना था गलत फैसला