Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake In Jharkhand: झारखंड में भूकंप, चक्रधरपुर और जमशेदपुर में डोली धरती; कई जगहों पर महसूस हुए झटके

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 09:40 AM (IST)

    झारखंड में भूकंप का अहसास हुआ है। चक्रधरपुर और जमशेदपुर में धरती डोली है। इन दो जिलों में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जमशेदपुर में सुबह 9.12 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि अब तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि खरसावां में 4.3 तीव्र गति के झटके महसूस हुए।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण टीम, चक्रधरपुर/जमशेदपुर/सरायकेला। झारखंड में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में भूकंप के झटके शनिवार की सुबह 9.20 बजे महसूस किए गए।

    झटका आते ही लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल के पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। जो जमीन के 5 किलोमीटर गहराई में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप देशान्तर की ओर 85.59 पूर्व व अक्षांस 23.05 उत्तर की ओर रही। इसका केन्द्र खरसावां के 13 किलोमीटर दूर खूंटी क्षेत्र की ओर बताया गया है। 

    ललित चौधरी ने बताया कि वह घर पर बैठे थे कि अचानक कंपन शुरु हो गया। घर में रखे बर्तन से आवाज आने लगी। करीब दस से 11 सेकेंड के भूकंप ने ही लोगों ने दहशत में डाल दिया।

    ज्यादातर लोग यह समझ ही नहीं पाए कि अचानक यह क्या होने लगा है। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते भूकंप आकर भी चला गया। पूरी धरती डोल रही थी। बेड में सोए लोग और कुर्सी में बैठे लोगों भी अचानक से ही डोलने लगे।

    जमशेदपुर में महसूस हुए झटके

    जमशेदपुर समेत आसपास पूरे कोल्हान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। सुबह करीब 9.19 बजे झटका महसूस किया गया। इस भूकंप के कारण लोग डरकर अपने घरों से निकल गए।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यहां भी 4.3 मैग्नीट्यूड के झटके दर्ज किए गए। इसके अलावा, आदित्यपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

    इसका एपिक सेंटर चक्रधरपुर के करीब रहा। खरसावां से करीब 13 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। कुछ सेकंड में ही पूरी धरती डोल गयी। लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ सेकंड में ही हड़कंप मच गया। 

    नोट- इस खबर को इनपुट के आधार पर अपडेट किया जा रहा है

    यह भी पढ़ें-

    Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.5 मापी गई तीव्रता

    Earthquake in Haryana: हरियाणा में आधी रात भूकंप से डोली धरती, नींद से जागे लोग; ये जिला रहा केंद्र