विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में पूजा पंडालों तक पहुंचना हुआ आसान, नगर निगम ने बिछाई 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:01 PM (IST)

रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 176 पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों का समतलीकरण ...और पढ़ें

नगर निगम ने बिछाई 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

नगर निगम ने बिछाई 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. रांची नगर निगम ने 176 पूजा पंडालों का समतलीकरण किया।

  2. 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट और 242 ट्रैक्टर जेएसबी का उपयोग।

  3. श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया।

जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम ने शहर के सभी 176 पूजा पंडालों और उनके संपर्क मार्गों पर समतलीकरण कराया है। इसके लिए अब तक 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराई गई है। वहीं, संपर्क मार्गों के गड्ढे भरने और आवागमन सुगम बनाने के लिए 242 ट्रैक्टर जेएसबी का इस्तेमाल किया गया है।

नगर निगम ने पूजा समितियों से मिली मांग के आधार पर पंडाल परिसरों और संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर जरूरत का आकलन किया। विभिन्न पूजा समितियों ने कुल 624 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट की मांग की थी। इसके मुकाबले निगम ने अब तक 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराई है। इससे पंडाल परिसरों और आसपास के रास्तों को समतल करने का काम किया गया।

गड्ढे भरकर दुरुस्त किए गए संपर्क मार्ग

पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों पर गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए जेएसबी का इस्तेमाल किया गया। निगम के अनुसार, 242 ट्रैक्टर जेएसबी से विभिन्न पूजा पंडालों के संपर्क मार्गों के गड्ढों को भरकर समतल किया गया है। 

निगम का प्रयास है कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिले।

रांची नगर निगम के पास अतिरिक्त स्टोन डस्ट का भंडार उपलब्ध है। जिन पूजा समितियों को अब भी स्टोन डस्ट की जरूरत है, वे निगम के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर।1800-570-1235 पर संपर्क कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- रांची में विकास की रफ्तार: पांच वार्ड में सड़क-नाली निर्माण के लिए 1.23 करोड़, अतिक्रमण व पार्क शुल्क वसूली पर सख्ती