विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: सड़क पर ठुमकते बारातियों ने बढ़ाईं मुश्‍किलें, जाम की वजह से 70 लोगों की छूटी ट्रेन

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sat, 03 Dec 2022 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 01:12 PM (IST)

शहर में रेलवे स्‍टेशन जाने के रास्‍ते होटल बीएनआर चाणक्या पड़ता है। शुक्रवार शाम को होटल में शादी का प्रोग्राम ...और पढ़ें

सड़कों पर ठुमकते हुए बारातियों ने बढ़ाई लोगों को मुश्‍किलें
सड़कों पर ठुमकते हुए बारातियों ने बढ़ाई लोगों को मुश्‍किलें

रांची, जासं। शादियों का सीजन चल रहा है। सड़कों पर बैंडबाजा के साथ बराती ठुमकते हुए लड़कीवालों की चौखट तक पहुंच रहे हैं। लेकिन, इससे आम लोगों को काफी मुश्‍किलें हो रही हैं और उन्‍हें अपने गंतव्‍य तक पहुंचने के लिए सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। शहर में स्थित होटल बीएनआर चाणक्या रेलवे स्टेशन जाने के रास्‍ते पड़ता है।

जाम लगने की वजह से रांची-हावड़ा एक्सप्रेस के यात्री हुए परेशान

शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्‍सों की ही तरह यहां भी विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा, जिसमें रांची-हावड़ा एक्सप्रेस के कई यात्री फंसे रह गए और करीब 70 से अधिक की ट्रेन छूट गई।

गाड़ी बीच रास्‍ते छोड़ बैग लेकर पैदल भागे यात्री

आलम यह रहा कि कई यात्री वाहन छोड़ पैदल ही स्टेशन पहुंचे। इसमें पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी फंस गए थे। वह भी परिवार संग गाड़ी को बीच रास्ते में छोड़कर स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएसपी से फोन पर इसकी शिकायत भी की।

Jharkhand: कुड़मी समाज में रोचक है विवाह की प्रथा, सात फेरों और पंडित के बिना हो जाती है वर-वधू की विदाई

प्रशासन की सख्‍ती पर उठ रहे सवाल

बारात की वजह से सड़क पर जाम लग जाने के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग हाथ में बैग लेकर स्टेशन की तरफ दौड़ रहे थे। अक्सर होटल चाणक्य में कार्यक्रम होने के कारण जगह नहीं होने से लोग परिसर के बाहर ही गाड़ी पार्क देते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है, जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर यातायात पुलिस और प्रशासन सख्ती नहीं बरतता है। नतीजतन यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे भी कोई कदम नहीं उठाता है। इस दिन भी सड़क पर बैंड तो खूब बजा, लेकिन इसमें यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

शादी के करीब 7 साल बाद वायरल हुआ शादी का ये कार्ड, अजीबोगरीब क्रिएटिविटी