विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर घर आने वालों की बढ़ी परेशानी! बेंगलुरु से रांची के लिए सिर्फ 3 दिन मिलेगी ट्रेन; देखें शेड्यूल

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 30 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Bengaluru to Ranchi Train Ticket: दीपावली और छठ पूजा के दौरान बेंगलुरु से रांची आने वाले यात्रियों को ट्रेन टिकट ...और पढ़ें

बेंगलुरु से रांची के लिए ट्रेन टिकट की कमी।

बेंगलुरु से रांची के लिए ट्रेन टिकट की कमी।

HighLights

  1. बेंगलुरु से रांची के लिए ट्रेन टिकट की कमी।

  2. दीपावली-छठ के दौरान केवल तीन दिन ट्रेनें उपलब्ध।

डिजिटल डेस्क, रांची। Bengaluru to Ranchi Train Ticket: दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेन की टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेंगलुरु से रांची आने वाली ट्रेनों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्रियों के सामने विकल्प कम हैं।

31 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच केवल 3, 5 और 6 नवंबर को ही ट्रेन उपलब्ध है। बाकी दिनों में इस मार्ग पर ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना तारीखों के अनुसार बनानी पड़ सकती है।

त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में बेंगलुरु से रांची आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा की तारीख चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जिन यात्रियों को निर्धारित दिनों में यात्रा करनी है, उन्हें टिकट की उपलब्धता जांचकर समय रहते बुकिंग करने की जरूरत है।

बेंगलुरू से रांची आने वाली प्रमुख ट्रेन

एसएमवीबी हटिया एक्सप्रेस SMVB HTE EXP (18638) - यह ट्रेन एकसाउथ ईस्टर्न रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन है। यह बेंगलुरू से चलकर रांची हटिया जाती है।

एसएमवीटी बेंगलुरु – हटिया एसएफ एक्सप्रेस SMVB HATIA EXP (12836) - यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है, जो कर्नाटक के बेंगलुरु को झारखंड के हटिया (रांची) से जोड़ती है।

एसएमवीटी बेंगलुरु – हटिया स्पेशल SMVB HTE SPL (08638) - एक हैसाउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) द्वारा चलाई जाने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन SMVT बेंगलुरु (SMVB) से हटिया (HTE) तक चलती है।

बेंगलुरू से रांची जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस

3 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

bengaluru to ranchi train

bengaluru to ranchi train

5 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

bengaluru to ranchi train

6 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

bengaluru to ranchi train

इस दिन कोई ट्रेन नहीं

31 अक्टूबर और 1, 2, 4, 7 नवंबर को कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इसलिए समय रहते अपनी टिकट बुक कर लें।

नोट-:ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 29 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक ट्रैवल सेवा उपलब्ध कराने वाली साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर लौटना नहीं होगा आसान! चेन्नई-रांची रूट की ट्रेनों में टिकट की मारामारी; जल्दी करें बुकिंग

यह भी पढ़ें- दीपावली पर रांची से बिहार जाना है? सीटें लगभग फुल, इन ट्रेनों में अभी मिल सकता है टिकट