विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर फ्लाइट टिकट के दामों की ऊंची उड़ान, दिल्ली से रांची का किराया ₹42000 के पार; जानें बाकी शहरों का हाल 

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

दीपावली पर महानगरों से रांची आने वाले विमान यात्रियों को भारी किराया चुकाना पड़ रहा है। दिल्ली से रांची का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली पर रांची आने वाले यात्रियों को महंगा हवाई किराया।

  2. दिल्ली से रांची का किराया 42,367 रुपये तक पहुंचा।

  3. त्योहारी मांग और डायनेमिक प्राइसिंग से टिकटों के दाम बढ़े।

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की चाहत विमान यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। महानगरों से रांची आने के लिए यात्रियों को हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।

आठ नवंबर की यात्रा के लिए दिल्ली से रांची आने का अधिकतम आनलाइन प्रदर्शित किराया 42,367 रुपये तक सामने आया है। हालांकि, यह किराया सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के संयुक्त विकल्पों में शामिल है।

वहीं, मुंबई से रांची आने वाली सीधी उड़ान का किराया 25,541 रुपये तक पहुंच गया है। बेंगलुरु से भी यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे महानगरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं।

विमान टिकटों की मांग बढ़ने के कारण किराये में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर अंतिम समय में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।

सीधी उड़ान के मुकाबले कनेक्टिंग विमान का किराया अधिक 

दिल्ली से रांची आने वाली सीधी उड़ानों में 19,616 रुपये तक के टिकट सामने आए हैं। वहीं, कनेक्टिंग सहित उपलब्ध उड़ान विकल्पों में अधिकतम किराया 42,367 रुपये तक प्रदर्शित हुआ।

मुंबई से रांची की इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 25,541 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान का किराया 21,150 रुपये तक मिला है। बेंगलुरु से रांची की सीधी उड़ानों में भी 20,904 रुपये तक किराया सामने आया है।

विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, डायनेमिक प्राइसिंग व्यवस्था के तहत सीटों की मांग बढ़ने और उपलब्धता घटने पर किराया बढ़ जाता है। ऐसे में तीन से चार सदस्यों वाले परिवार के लिए विमान से घर लौटना काफी महंगा पड़ रहा है।

आठ नवंबर को विभिन्न शहरों से रांची आने का विमान किराया

दिल्ली से रांची : सीधी उड़ानों में 12,895 रुपये से 19,616 रुपये तक के किराये सामने आए हैं। वहीं, सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के संयुक्त विकल्पों में अधिकतम किराया 42,367 रुपये तक प्रदर्शित हुआ है।

मुंबई से रांची : सीधी उड़ानों का किराया 21,150 रुपये से 25,541 रुपये तक सामने आया है।

बेंगलुरु से रांची : सीधी उड़ानों का किराया 14,555 रुपये से 20,904 रुपये तक प्रदर्शित हुआ है।

हैदराबाद से रांची : उपलब्ध आनलाइन परिणामों में 12,702 रुपये का शुरुआती किराया सामने आया है। सीधी उड़ान के अधिकतम किराये की पुष्टि नहीं हुई है।

पुणे से रांची : आनलाइन परिणामों में 10,698 रुपये का शुरुआती किराया मिला है। सीधी उड़ान के अधिकतम किराये की पुष्टि नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- मधुपुर स्टेशन पर ट्रॉली बैग से निकला 25 किलो गांजा, ओडिशा का युवक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।