विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhiraj Sahu Case: राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से झड़ते नोटों के बंडल, कांग्रेस पार्टी कब देगी इन सवालों के जवाब

By Raman PriyaEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 11 Dec 2023 05:34 PM (IST)

Dhiraj Sahu News कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से करोड़ों के नोट मिले हैं। ...और पढ़ें

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से झड़ते नोटों के बंडल, कांग्रेस पार्टी कब देगी इन सवालों के जवाब
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से झड़ते नोटों के बंडल, कांग्रेस पार्टी कब देगी इन सवालों के जवाब

आदित्य अभिषेक, हुरहुरू (हजारीबाग)। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के सांसद धीरज प्रसाद साहू के यहां विगत पांच दिनों से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी इतनी बडी है कि इनकम टैक्स विभाग के करीब सौ से अधिक अधिकारी श्री साहू के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक पांच सौ करोड़ से अधिक की राशि बरामद की जा चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो यह रकम हजार करोड़ तक पहुंच सकती है। सवाल उठता है कि किसी व्यक्ति के पास इतनी बडी मात्रा में नकदी कैसे और किसका है।

साहू कांग्रेस पार्टी के तीन बार से राज्यसभा सांसद

बता दें कि साहू कांग्रेस पार्टी के तीन बार से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत किया था। साथ ही देश में मोदी सरकार के द्वारा किए गए नोटबंदी के समय ट्वीट कर भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई थी, जिसे दूर करने का भरोसा उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर है।

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से सवाल

आखिर कांग्रेस पार्टी इसे लेकर अब किसी प्रकार का आधिकारिक बयान क्यों नहीं दे रही है। उल्टे कांग्रेस पार्टी के बडे नेता और राहुल गांधी के सलाहकार जयराम रमेश में नकदी मिलने की घटना से पार्टी का पल्ला झाड़ लिया है। अब ऐसे में राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि इतनी नकदी को लेकर उनके क्या विचार हैं और श्री साहू के उपर उनकी पार्टी के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

सुरक्षा को दिखाया ठेंगा, SBI ATM से 10 लाख लूटकर भाग निकले बदमाश, नई तकनीकों का किया इस्तेमाल

Jharkhand Politics: 2024 की राजनीतिक परीक्षा में कौन पास कौन फेल, शुरू हो गया जोर आजमाइश का खेल