विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: इन 13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी CPI-M, BJP को हराने के लिए प्लान तैयार

Published: Sat, 11 May 2024 11:02 PM (IST)

राजमहल सीट को छोड़कर झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) भाजपा के खिलाफ खड़े महागठबंधन ...और पढ़ें

इन 13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी CPI-M
इन 13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी CPI-M

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) राजमहल सीट को छोड़कर झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा के विरुद्ध खड़े महागठबंधन के प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि राज्य में आईएनडीआई गठबंधन के बीच सीटों की शेयरिंग आंशिक तौर पर ही हुई है।

माकपा भाजपा को हराने के लिए प्रत्याशियों के लिए करेगी समर्थन

माकपा राष्ट्रीय स्तर पर आइएनडीआई गठबंधन का प्रमुख हिस्सा है। राज्य में सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टियों ने सीट शेयरिंग के संबंध में उससे कोई बातचीत भी नहीं की है, इसलिए पार्टी ने अपने जनाधार वाले एक सीट राजमहल में अपना उम्मीदवार देने की घोषणा की है।

वहां गोपीन सोरेन माकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अन्य 13 संसदीय सीटों पर माकपा भाजपा को पराजित करने में सक्षम गठबंधन के प्रत्याशियों का सक्रिय रूप से समर्थन करेगी।

किस सीट पर किसका समर्थन करेगी माकपा

कोडरमा में विनोद सिंह, गिरिडीह में मथुरा महतो, पलामू में ममता भुइया, जमशेदपुर में समीर महंती, रांची में यशस्विनी सहाय, सिंहभूम जोबा मांझी, दुमका में नलिन सोरेन, गोड्डा में प्रदीप यादव, खूंटी में कालीचरण मुंडा, धनबाद में अनुपमा सिंह, चतरा में केएन त्रिपाठी, हजारीबाग में जेपी पटेल व लोहरदगा में सुखदेव भगत।

ये भी पढ़ें-

PM Modi Jharkhand Visit: 'ये भ्रष्टाचार और लूट के अलावा...', PM मोदी ने INDI गठबंधन जमकर बोला हमला

Jharkhand में BJP के खिलाफ माहौल बनाएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल, जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन के लिए कह डाली ये बात