विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand में BJP के खिलाफ माहौल बनाएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल, जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन के लिए कह डाली ये बात

Published: Sat, 11 May 2024 09:40 PM (IST)

अंतरिम जमानत पर रिहा होने के शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ...और पढ़ें

झारखंड में बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाएंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल
झारखंड में बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाएंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल

HighLights

  1. अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली के सीए केजरीवाल ने किया हेमंत सोरेन का उल्लेख
  2. केजरीवाल ने कहा वह पूरे देश में घूमकर करेंगे प्रचार

राज्य ब्यूरो, रांची। आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल झारखंड में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने आएंगे। शनिवार को अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अपने संबोधन में ये बात कही। सीएम केजरीवाल ने इसके संकेत देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उल्लेख किया।

हेमंत को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था- केजरीवाल

उन्होंने सीएम पद से त्यागपत्र नहीं देने की वजहें बताते हुए यह भी कह डाला कि हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। हेमंत सोरेन के प्रति उनकी नरमी आरंभ से हैं।

हेमंत सोरेन भी दिल्ली सरकार के कामकाज के साथ-साथ अरविन्द केजरीवाल के तौर-तरीकों को फॉलो करते रहे हैं। दोनों हर मोर्चे पर एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं।

सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालने की योजना का किया दावा

अपने भाषण में हेमंत सोरेन का उल्लेख करने के साथ-साथ अरविन्द केजरीवाल ने इसे भाजपा की रणनीति से जोड़कर आलोचना की। यह भी दावा किया कि सरकार में आने पर सारे प्रमुख विपक्षी नेताओं को जेल में डालने की योजना है।

केजरीवाल के तेवर आक्रामक हैं और वे अपनी वाकपटुता से गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाएंगे। गठबंधन के रणनीतिकारों ने भी उनसे संपर्क करना आरंभ कर दिया है।

रैलियों में भी दिखा सामंजस्य

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरुद्ध जब आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रैली हुई तो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उसमें भागीदारी की। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी मौजूद रहे।

जब रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व उलगुलान न्याय महारैली हुई तो सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह ने इसमें भाग लिया और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध आवाज उठाई।

महाराष्ट्र में प्रियंका ने किया उल्लेख

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शनिवार को अपनी सभाओं में हेमंत सोरेन का उल्लेख किया। महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन देश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री थे। चुनाव के बीच में उन्हें जेल में डाल दिया गया है। यानी आप और आपके समाज पर बीजेपी लगातार हमला कर रही है।

ये भी पढ़ें-

आंधी-बारिश ने असम के CM हिंमत बिसवा सरमा को झारखंड आने से रोका, तो इस अनोखे तरीके से किया चुनावी सभा को संबोधित

PM Modi Jharkhand Visit: 'शहजादे को उनकी उम्र से कम सीटें मिलेंगी...', राहुल गांधी पर ये क्या बोल गए PM मोदी?