विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंधी-बारिश ने असम के CM हिंमत बिसवा सरमा को झारखंड आने से रोका, तो इस अनोखे तरीके से किया चुनावी सभा को संबोधित

Published: Sat, 11 May 2024 09:14 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की आज तमाड़ में चुनाव सभा थी और भारी बारिश और आंधी के कारण ...और पढ़ें

आंधी-बारिश ने असम के CM हिंमत बिसवा सरमा को झारखंड आने से रोका (File Photo)
आंधी-बारिश ने असम के CM हिंमत बिसवा सरमा को झारखंड आने से रोका (File Photo)

जागरण संवाददाता, तमाड़। खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए वोट देने की अपील करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तमाड़ के अमलेशा मैदान में शनिवार को कहा कि अर्जुन मुंडा खूंटी का तो बेटा है ही, देश के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा नेता है।

मुंडा खूंटी के लिए तो काम करते हैं और असम सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समाज का कल्याण करते हैं। देश के आदिवासियों के कल्याण के लिए अर्जुन मुंडा का जीतना जरूरी है, इससे समाज का मान बढ़ेगा।

आंधी-बारिश के कारण नहीं पहुंच सके सभा स्थल पर

उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ दिन पहले मंत्री के पीए के घर से ईडी को 35 करोड़ रुपए मिलता है तो आप समझ सकते हैं कि मंत्री के घर में कितना कैश मिलेगा। भारी बारिश और आंधी के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा तमाड़ में सभा स्थल पर नहीं पहुंच सके थे।

चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्हें बोकारो से हेलिकॉप्टर से तमाड़ आना था और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए चुनावी सभा करनी थी।

मोबाइल के जरिए चुनावी सभा की संबोधित 

बाद में सरमा ने मोबाइल स्पीकर से उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित किया। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अर्जुन मुंडा जीत कर आएंगे तो मंत्री बनेंगे। उसके बाद झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी।

बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी इलाकों में घुसकर आदिवासी बहनों से शादी करते हैं और उसके बाद आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।

कांग्रेस पर लगा ये आरोप

झारखंड में जितना मतांतरण चल रहा है, उनके खिलाफ भी हमें आवाज उठाने की जरूरत है। सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि ये चुनाव समाज को तोड़ने वाली शक्ति के खिलाफ है।

ये चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है, देश कौन चलाएगा और देश को प्रगति पथ पर कौन ले जाएगा इसका चुनाव है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। झामुमो और कांग्रेस झारखंड में आदिवासी और जनजातीय समाज को बढ़ने नहीं देना चाहते।

अर्जुन मुंडा ने ये कहा

अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड और देश में जो राजनीति चल रही है उसमें आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा झारखंड को लूटा जा रहा है। यह धंधा बंद होना चाहिए। इसके लिए तमाम लोगों को विकास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

ये भी पढे़ं-

PM Modi Jharkhand Visit: 'शहजादे को उनकी उम्र से कम सीटें मिलेंगी...', राहुल गांधी पर ये क्या बोल गए PM मोदी?

'सोनिया गांधी कैसे जा सकती हैं अयोध्या...' CM हिमंत ने दिया ऐसा बयान, मचेगा सियासी घमासान!