Move to Jagran APP

Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने उतारे 3 उम्मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे देश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इस सबके बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट 3 नाम झारखंड से भी हैं। खूंटी से कालीचरण मुंडा लोहरदगा से सुखदेव भगत एवं हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। इन तीनों नेताओं को टिकट मिल गया है।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Published: Wed, 27 Mar 2024 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 10:43 PM (IST)
झारखंड में कांग्रेस ने उतारे 3 उम्मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा को दिया टिकट (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत एवं हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। सुखदेव भगत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि पटेल हाल में ही भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

रांची लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि पांच बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी की उम्मीदवारी पर पार्टी विचार कर रही है और इसी कारण से रांची पर निर्णय फिलहाल टल गया है।

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया को दी।

बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श किया गया।

झारखंड की ओर से राज्य के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातें रख दी गई हैं।

लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग में प्रत्याशियों का नाम तय हो गया है। एक-दो दिनों के अंदर बाकी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी दिल्ली से होगी। राजेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में हर पहलू पर बातचीत की गई और यह बैठक काफी सकारात्मक रही।

ये भी पढ़ें- झारखंड की सियासत में कांग्रेस ने कर दिया 'खेला', 5 बार सांसद रहे भाजपा के कद्दावर नेता को पार्टी में कराया शामिल

ये भी पढ़ें- बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में झारखंड से सिर्फ एक नाम, हेमंत की भाभी को अब तक नहीं मिला मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.