महाशिवरात्रि पर सीएम रघुवर ने भगवान शिव की पूजा कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
mahashivratri 2019. महाशिवरात्रि पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
रांची, जेएनएन। सीएम रघुवर दास ने महाशिवरात्रि पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सीएम रघुवर ने ट्वीट कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
महाशिवरात्रि पर कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे शिवभक्तों को सीएम रघुवर ने 1 -1 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण किया।
इस बीच, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने भी ट्वीट कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसी दिन पहली बार शिवलिंग की भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने पूजा की थी।
दूसरी कथा के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
तीसरी कथा के अनुसार, भगवान शिव द्वारा विष पीकर पूरे संसार को इससे बचाने के कारण महाशिवरात्रि मनाई जाती है। सागर मंथन के दौरान जब अमृत के लिए देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध चल रहा था, तब अमृत से पहले सागर से कालकूट नाम का विष निकला। तब भगवान शिव ने कालकूट नामक विष को अपने कंठ में रख लिया। इससे उनका कंठ (गला) नीला हो गया। इसके बाद से भगवान शिव का नाम नीलकंठ पड़ गया।
यह भी पढ़ेंः महाशिवरात्रि पर देवघर के बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु