विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रविरोधी शक्तियों को कुचल देंगे: मुख्यमंत्री रघुवर दास

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 12:30 PM (IST)

संविधान विरोधी शक्तियां खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनजातीय समुदाय के लोगों का नाजायज फायदा उठाना चाह रही हैं।

राष्ट्रविरोधी शक्तियों को कुचल देंगे: मुख्यमंत्री रघुवर दास
राष्ट्रविरोधी शक्तियों को कुचल देंगे: मुख्यमंत्री रघुवर दास

चाईबासा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी है कि उसे मुगल और अंग्रेज तक नष्ट नहीं कर सके लेकिन वर्तमान में कुछ राष्ट्रविरोधी शक्तियां ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रही हैं। ऐसी शक्तियों को हमारी सरकार कुचलकर रख देगी। इन राष्ट्रविरोधी ताकतों को हम अपने राज्य में पनपने ही नहीं देंगे। 

 

संविधान विरोधी शक्तियां खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनजातीय समुदाय के लोगों का नाजायज फायदा उठाना चाह रही हैं। ऐसे लोग मेरे शासनकाल में सचेत रहें। किसी भी हाल में उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को चाईबासा के माधव सभागार में आयोजित विद्या विकास समिति के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

 

गफलत में नहीं रहें, चारों ओर है सरकार की नजर : 

सीएम ने कहा कि हमारी शिक्षा और संस्कृति काफी मजबूत है। इसे नष्ट करने के लिए कई प्रकार की बाहरी शक्तियां काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें गफलत में नहीं रहना चाहिए, सरकार की चारों ओर नजर है। ऐसे लोगों को सरकार चिह्नित करने का काम कर रही है। क्योंकि संविधान और संस्कृति पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि संविधान बनाने में देश के लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, उनकी कुर्बानी को हम नष्ट नहीं होने दे सकते हैं। धर्म स्वतंत्र बिल लाने से राष्ट्रविरोधी शक्तियों को आघात पहुंचा है, क्योंकि वह पहले मनमाने ढंग से कार्य कर रहीे थी। उनका फोकस खास समुदाय पर लगा हुआ था, उसपर हमारी सरकार ने रोक लगा दी है। ऐसे में उन लोगों में खलबली मच गई है। 

 

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट घराने की सरकार को उखाड़ फेंकें: बाबूलाल मरांडी