यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए रघुवर
नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड के भाजपा नेताओं संग सीएम रघुवर भी शामिल हुए।

रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की। इस दौरान रघुवर के साथ प्रदेश के अन्य नेता भी मौजूद थे।
दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में होने वाली जीत ऐतिहासिक होगी।
शाह ने कहा कि वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है। भाजपा वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारती है। अगले चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में जो गांव बिजली से वंचित हैं उन तक 2018 तक बिजली पहुंचेगी। सरकार गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है।
पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 3-17 अक्टूबर तक केरल में पदयात्रा के जरिए लोगों से जुडेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भारत का नाम विश्व पटल पर सम्मान से लिया जा रहा है।
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण अाडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली अादि शामिल हैं। बैठक के पहले दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखा। भाजपा के अन्य राज्यों में भी प्रसार-प्रसार के लिए एजेंडा और रणनीति तैयार है।
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद शाह ने पदाधिकारियों, राज्यों के प्रमुखों और संगठन के नेताओं से प्रस्तावों समेत बातचीत का एजेंडा तय करने को कहा है।
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में @BJP4India राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुआ। pic.twitter.com/yN10BeQSyf
— Raghubar Das (@dasraghubar) September 25, 2017
यह भी पढ़ेंः रघुवर दास के मंत्री और नेता ही उनके खिलाफ लगे हुए हैं: बाबूलाल मरांडी
