झारखंड स्थापना दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, बोले- युवाओं की नई सोच ही राज्य के भविष्य की नींव
सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

सीएम हेमंत सोरेन। (जागरण)
HighLights
सीएम हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं।
शहीदों को नमन करते हुए विकास पर जोर दिया।
युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी का आह्वान किया।
डिजिटल डेस्क, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के विशेष मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर जारी संदेश में आज के दिन को राज्य के गौरव, स्वाभिमान और नए संकल्पों का प्रतीक बताया है।
वीर पुरखों और आंदोलनकारियों के बलिदान को किया नमन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें उन अमर शहीदों और पूर्वजों के संघर्ष को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन और अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी।
इस कड़ी में भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह के योगदान को राज्य की असली विरासत और प्रेरणा बताया।
सीएम ने झारखंड राज्य के गठन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों के नेतृत्व व त्याग को राज्य के इतिहास की अमूल्य धरोहर करार देते हुए नमन किया गया।
विकास और युवा सशक्तिकरण पर सरकार का जोर
उन्होंने आगे लिखा कि पूर्वजों के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है:
- शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार।
- महिलाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा।
- रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना।
युवाओं को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सीएम हेमंत सोरेने ने कहा कि उनकी नई सोच और प्रतिभा ही झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर मुहैया कराकर उनकी ऊर्जा को राज्य की समृद्धि में बदलना है।
जनभागीदारी का आह्वान
अंत में सीएम सोरेन ने प्रदेशवासियों से अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजते हुए एक न्यायपूर्ण, सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, राष्ट्रपति मुर्मु ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।