विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड दौरे पर आएंगे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, हाईकोर्ट के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:43 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत झारखंड दौरे पर रांची में हाई कोर्ट डेटा सेंटर और छह डिजिटल सेवाओं का ...और पढ़ें

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की फाइल फोटो।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की फाइल फोटो।

HighLights

  1. रांची में हाई कोर्ट डेटा सेंटर का उद्घाटन।

  2. छह नई डिजिटल न्यायिक सेवाओं की शुरुआत।

राज्य ब्यूरो, रांची। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सोमवार की शाम 7.30 बजे वह रांची में झारखंड हाई कोर्ट के डेटा सेंटर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद वह हाई कोर्ट की छह डिजिजल सेवाओं की शुरूआत भी करेंगे।

इसके पूर्व वह देवघर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे। इसमें वह पीड़ितों के बीच सहायता राशि के चेक और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। इसके अलावा पलामू और रांची में लीगल एड क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे।

दोनों कार्यक्रमों में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी शामिल होंगे। डेटा सेंटर हाईकोर्ट और राज्य की अधीनस्थ अदालतों के डिजिटल कामकाज का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसमें अत्याधुनिक सर्वर, केंद्रीकृत स्टोरेज, बैकअप, नेटवर्क सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होगी। इससे न्यायिक रिकार्ड सुरक्षित रखने के साथ केस इंफार्मेशन सिस्टम, वीडियो कान्फ्रेंसिंग और डिजिटल दस्तावेजों का संचालन बेहतर होगा।

शुरू होने वाली छह सुविधाओं में नई वेबसाइट, ऑनलाइन प्रमाणित प्रति आवेदन, आईओएस मोबाइल एप, अधिवक्ताओं के लिए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट, न्यायिक अधिकारियों के लिए ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट सॉफ्टवेयर और सुप्रीम टुडे एआई सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

अब आईफोन उपयोगकर्ता भी केस की स्थिति, आदेश, फैसले और काज लिस्ट देख सकेंगे। वहीं, अधिवक्ता अपनी जरूरत के अनुसार कॉज लिस्ट सुरक्षित रख सकेंगे। न्यायिक अधिकारी बोलकर आदेश तैयार कर सकेंगे और एआई सॉफ्टवेयर से कानूनी शोध में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- चारा-पानी को अब नहीं तरसेंगे गोवंश, झारखंड के हर जिले में 20 लाख का कॉर्पस फंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।