विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची और दिल्ली के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM (IST)

रेलवे ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए ट्रेन।

  2. रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन।

  3. 17 नवंबर को रांची से, 18 नवंबर को आनंद विहार से प्रस्थान।

जागरण संवाददाता, रांची। छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 नवंबर को रांची से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 18 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।

दोनों ट्रेनों का परिचालन एक-एक ट्रिप के लिए होगा। 08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 नवंबर (मंगलवार) को रांची से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार और गोविंदपुरी (कानपुर) होते हुए 18 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 18 नवंबर (बुधवार) को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी।

यह ट्रेन गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए 19 नवंबर (गुरुवार) को शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

 ट्रेन का ठहराव

1. झारखंड (Jharkhand)

स्टेशन का नाम (कोड) आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
रांची जंक्शन (RNC) — 12:35 (दोपहर)
लोहरदगा (LAD) 13:58 14:00
टोरी (TORI) 15:03 15:05
लातेहार (LTHR) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
डाल्टनगंज (DTO) 16:38 16:40
गढ़वा रोड जंक्शन (GHD) 18:00 18:02
मोहम्मदगंज (MDJ) संभावित ठहराव संभावित ठहराव
जपला (JPL) संभावित ठहराव संभावित ठहराव

2. बिहार (Bihar)

स्टेशन का नाम (कोड) आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
नबीनगर रोड (NBG) संभावित ठहराव संभावित ठहराव
डेहरी ऑन सोन (DOS) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
सासाराम जंक्शन (SSM) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
भभुआ रोड (BBU) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव

3. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

स्टेशन का नाम (कोड) आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) 21:14 21:24
चुनार जंक्शन (CAR) 22:15 22:17
मिर्जापुर (MZP) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
सूबेदारगंज, प्रयागराज (SFG) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
गोविंदपुरी, कानपुर (GOY) 05:13 (बुधवार) 05:15
टूंडला जंक्शन (TDL) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव
गाजियाबाद जंक्शन (GZB) प्रमुख ठहराव प्रमुख ठहराव

4. दिल्ली (Delhi NCR)

स्टेशन का नाम (कोड) आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) 15:00 (बुधवार) —

दोनों ट्रेनों में होंगे 17 कोच

रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल और वापसी ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11, सामान्य श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को जमालपुर-हावड़ा अनारक्षित वन-वे स्पेशल व बुध को भागलपुर-जयपुर व मालदा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का परिचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।