मंगलवार को जमालपुर-हावड़ा अनारक्षित वन-वे स्पेशल व बुध को भागलपुर-जयपुर व मालदा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Indian Railways Special Trains रेलवे ने पर्व के बाद यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए भागलपुर होकर तीन स्पेशल ...और पढ़ें

Indian Railways Special Trains भागलपुर के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात
HighLights
पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।
जमालपुर-हावड़ा, मालदा-शकूरबस्ती, भागलपुर-जयपुर ट्रेनें चलेंगी।
17 और 18 नवंबर को होगा इन ट्रेनों का परिचालन।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Indian Railways Special Trains पर्व के बाद वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर होकर तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार (17 नवंबर) को भागलपुर होकर जमालपुर-हावड़ा वन-वे स्पेशल और बुधवार (18 नवंबर) को भागलपुर-जयपुर व मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। लंबी दूरी की इन तीन ट्रेनों के चलने से भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज रेलखंड के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मंगलवार शाम 6:30 बजे खुलेगी जमालपुर-हावड़ा अनारक्षित वन-वे स्पेशल
मंगलवार को जमालपुर और हावड़ा के बीच वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन जमालपुर से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव बरियारपुर, अजगैवीनाथ धाम, अकबरनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, साहिबगंज, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, मुरारई, रामपुरहाट, मल्लारपुर, सैंथिया, अहमदपुर, बोलपुर (शांतिनिकेतन), बर्द्धमान और बंडेल स्टेशनों पर होगा। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्री सीधे सामान्य (जनरल) टिकट लेकर इसमें सफर कर सकेंगे।
18 नवंबर को मालदा से शकूरबस्ती (दिल्ली) के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
मालदा, साहिबगंज, भागलपुर और जमालपुर रेलखंड के यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन-शकूरबस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03457 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल बुधवार 18 नवंबर को सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन यानी 19 नवंबर को शाम 5:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03458 शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल 19 नवंबर को शाम 6:50 बजे शकूरबस्ती से खुलकर तीसरे दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दिया गया है। ट्रेन में जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में टिकट बुकिंग की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
बुधवार रात 9:30 बजे खुलेगी 09722 भागलपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन
इधर, बुधवार यानी 18 नवंबर को ट्रेन संख्या 09722 भागलपुर-जयपुर स्पेशल भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से बुधवार रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार तड़के 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन को अजगैवीनाथ धाम, जमालपुर, अभयपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू वेस्ट केबिन पास व मिर्जापुर होते हुए सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, दौसा और गांधीनगर जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।