विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSS के 'पंच परिवर्तन' का जीवंत उदाहरण है छठ महापर्व, एक साथ दिखते हैं सामाजिक समरसता और स्वदेशी के रंग

By Sanjay KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Sun, 15 Nov 2026 02:33 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया है। छठ महापर्व इन पांचों परिवर्तनों का अनुपम उदाहरण है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. छठ महापर्व सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

  2. यह त्योहार परिवार को एकजुट कर परंपराओं से जोड़ता है।

  3. छठ पूजा पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देती है।

संजय कुमार, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन का छठ महापर्व अनुपम उदाहरण है। संघ ने अगले कुछ वर्षों तक सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव को लेकर समाज के बीच कार्य करने का निर्णय लिया है।

सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी अधिकारी पंच परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं। छठ महापर्व ऐसा है जिसमें एक साथ पांचों दिखता है।

सामाजिक समरसता ऐसा कि कहीं देखने को नहीं मिलता है। नदी किनारे हो या तालाब सभी जाति वर्ग के लोग एक साथ छठ पूजा करते हैं।

ऊंच, नीच, अमीर - गरीब का भेद समाप्त हो जाता है। शहरों के साथ साथ सभी गांवों में भी देखने को मिलता है जहां जाति- पाति आज भी समाप्त नहीं हुआ है।

सभी लोग पूजन की सामग्री खरीदने जाते हैं तो यह नहीं देखते हैं कि यहां से पूजन सामग्री कौन खरीद रहा है। सभी के यहां एक ही तरह की सामग्री, खरीदारी करते समय केवल छठी मईया का ध्यान।

कुटुंब प्रबोधन के तहत आज संयुक्त परिवार समाप्त होता जा रहा है। परिवार में एक साथ रहते हुए भी एक नहीं दिखते हैं। आरएसएस का मानना है कि हम एक साथ नहीं रह सकते, एक तो रह सकते हैं। समय समय पर इकट्ठा तो हो सकते हैं।

बच्चों को अपनी परंपरा और संस्कृति से अवगत करा सकते हैं। इस छठ महापर्व में पूरा परिवार एक साथ होते हैं। त्योहार के दौरान सभी लोग सामूहिक रूप से लगते हैं। प्रसाद बनाने में भी सामूहिकता दिखती है। बच्चे भी सीखते हैं।

पर्यावरण संरक्षण तो पूरी तरह दिखता है। नदी और तालाब की पूरी तरह सफाई हो जाती है। कोई भी ऐसा काम नहीं करते हैं जिसमें पर्यावरण को नुकसान हो। स्वच्छता का पूरा ध्यान रहता है।

पूजन में सभी सामग्री स्वदेशी ही रहता है जैसे आदी, ईख, मूली, नींबू, नारियल, बोरी, केला आदि। अधिकतर गांव में किसानों के खेत में होने वाली सामग्री का उपयोग किया जाता है।

कुछ वर्ष पहले तक तो लोगों को कई सामग्री खरीदना भी नहीं पड़ता था। आस पड़ोस में ही मिल जाता था। मिठाई में भी स्थानीय स्तर पर बनने वाले खाजा का उपयोग होता है और पांचवां नागरिक कर्तव्य।

बाजार में भीड़ कितना भी हो कहीं भी विवाद नहीं देखने को नहीं मिलता है। लोग जब घाटों पर जाते हैं तो एक दूसरे को सहयोग ही करते हैं। भीड़ के बाद भी विवाद नहीं होता है। अनुशासन पूरी तरह दिखाई देता है। जिस तरह छठ महापर्व में पंच परिवर्तन का ध्यान रखा जाता है वैसा हमेशा करें तो समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- परंपरा से जुड़ने का नया तरीका, सोशल मीडिया पर छठ की मान्यताओं और संस्कृति को साझा कर रही नई पीढ़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।