यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JPSC Recruitment Scam: अब तक 70 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, झारखंड में प्रमोशन पाए कुछ बड़े अफसरों की बढ़ेगी मुश्किल
जेपीएससी द्वितीय नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने करीब 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप ...और पढ़ें

HighLights
- चार्जशीट में ऐसे भी नाम, जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर डीएससी से एसपी बन कर संभाल रहे जिला
- अभ्यर्थियों की कॉपियों में काट-छांट कर बढ़ाए गए नंबर, इंटरव्यू के नंबरों में भी की गई हेरफेर
जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी द्वितीय नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने करीब 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में ऐसे नाम भी है जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर डीएससी से एसपी बन कर जिला संभाल रहे हैं।
तत्कालीन जेपीएससी के सदस्य और को-आर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ा दिए गए थे। कई अभ्यर्थियों की कापियों में काट-छांट कर नंबर बढ़ाए गए और सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू में मिले वास्तविक नंबर को भी बढ़ाया गया। कॉपियों की जांच गुजरात स्थित फोरेंसिक लैब में कराई गई है।
अगली सुनवाई की तारीख 28 नवंबर को
- चार्जशीट सीबीआई की विशेष अदालत में पिछले दिनों दाखिल की गई है।
- दाखिल चार्जशीट में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति नहीं दिए जाने के कारण अदालत ने संज्ञान नहीं लिया है।
- मामले की अगली सुनवाई की तारीख 28 नवंबर को होगी।
- सीबीआई की जांच में कुल 70 आरोपियों का नाम शामिल है।
- हाई कोर्ट ने वर्ष 2012 में नियुक्ति घोटाले की दिया था जांच आदेश झारखंड हाई कोर्ट ने वर्ष 2012 में नियुक्ति घोटाले की जांच आदेश दिया था।
- हाई कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2000 के बाद ली गई सभी 16 परीक्षाओं की जांच सीबीआई ने जुलाई 2012 में शुरू की।
- सीबीआई ने जुलाई 2012 में 32 के खिलाफ दर्ज की थी।
- सीबीआई ने 7 जुलाई 2012 को द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी।
इन लोगों का नाम शामिल
इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद सिंह नागेश, एलिस उषा रानी सिंह, अरविंद कुमार, एसए खन्ना, बटेश्वर पंडित, कोआर्डिनेटर परमानंद सिंह, अल्बर्ट टोप्पो, एस अहमद, नंदलाल, सोहन राम, प्रशांत कुमार लायक, राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरि शंकर बराईक, हरि शंगर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजुर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानुराम नाग, लाल मोहन नाथ शाहदेव, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजलि, संगीता कुमारी, रजनिश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, कुमार शैलेंद्र एवं हरि उरांव का नाम शामिल है।
मई में 37 लोगों के खिलाफ दायर हुई थी चार्जशीट
इससे पहले मई में 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई थी। सीबीआई ने जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. दिलीप प्रसाद, तत्कालीन वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, सदस्य राधा गोविंद सिंह नागेश, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी के अलावा अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी सहित 37 के खिलाफ जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। अब कुछ और लोगों का नाम जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें-
