विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की 2029 चुनाव रणनीति: बूथ स्तर पर डाटा संग्रह और सामाजिक समीकरण मजबूत करने पर जोर

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:12 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी तीन साल पहले से शुरू कर रही है। इसके ...और पढ़ें

बूथ स्तर पर बड़े नेताओं को दी जाएगा जिम्मेदारी, जिला से प्रदेश तक होगी निगरानी।

बूथ स्तर पर बड़े नेताओं को दी जाएगा जिम्मेदारी, जिला से प्रदेश तक होगी निगरानी।

HighLights

  1. भाजपा 2029 लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी।

  2. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सामाजिक समीकरण साधेगी पार्टी।

  3. गिरिडीह उपचुनाव पर भी संगठन प्रभारियों ने की महत्वपूर्ण चर्चा।

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तीन साल पहले से इसकी तैयारी प्रारंभ कर रही है। बूथ स्तर तक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सामाजिक समीकरण साधेगी। इसके लिए नए सिरे से डाटा संग्रह किया जाएगा।

बूथों पर मौजूद भाजपा समर्थकों की पहचान कर उनसे नियमित संवाद के लिए जिला स्तर के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश भाजपा के नए संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह ने कोर कमेटी के साथ बैठक में जमीनी समीकरण को मजबूत करने पर जोर दिया। भाजपा के पास पहले से पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था है।

अब इसे और हाइटेक बनाने के साथ नियमित अंतराल पर समर्थकों के साथ कार्यक्रम कर उन्हें पार्टी से सीधे जोड़े रखने की योजना है। मंडल स्तर पर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए सक्रिय करेगी और डाटा जुटाने का काम होगा।

गिरिडीह उपचुनाव पर भी पार्टी नेताओं संग हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारियों ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक में गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव को गंभीरता से लेने पर चर्चा की। इसमें गिरिडीह विधानसभा के सभी छह मंडलों के मतदाताओं का आंकड़ा जुटाकर उनसे संवाद प्रारंभ कर देने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चुनाव की तैयारी पर बात करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेताओं के गिरिडीह उपचुनाव में जीत के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव में चार प्रमुख नाम दौड़ में, भाजपा प्रत्याशी चयन में जातीय गणित और पीरटांड़ की भूमिका अहम

यह भी पढ़ें- रांची के हरमू चौक का नाम बदलने पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया 'विकसित भारत संकल्प चौक'; कांग्रेस का कड़ा विरोध

यह भी पढ़ें- रुपी सोरेन: झारखंड आंदोलन की मूक सहचरी, हसुआ से महाजन को खदेड़ा; दिशोम गुरु को जेल से छुड़वाया