Move to Jagran APP

Jharkhand Election: झारखंड की इन सीटों पर जीत के लिए जुटी BJP, आखिरी चरण में केंद्रीय नेताओं ने दिया साथ

ओडिशा में सातवें चरण यानी आखिरी चरण की तीन सीटों पर एक जून को वोटिंग होगी और भारतीय जनता पार्टी संताल परगना की इन तीन सीटों पर जीत के लिए जुट गई है। इनमें से दुमका और गोड्डा की सीट भाजपा के पास है जबकि साहिबगंज सीट झामुमो के कब्जे में है। दुमका सीट से भाजपा ने इस बार सीता सोरेन तो गोड्डा में निशिकांत दूबे को टिकट दिया है।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Mon, 27 May 2024 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 12:35 AM (IST)
झारखंड की इन सीटों पर जीत के लिए जुटी BJP

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election News राज्य में सातवें चरण की तीन सीटों पर एक जून को वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व बाकी सीटों के चुनाव संपन्न होने के बाद संताल परगना की तीन सीटों पर जीत के लिए जुट गया है। इनमें से दुमका और गोड्डा की सीट भाजपा के पास है जबकि साहिबगंज सीट झामुमो के कब्जे में है।

दुमका सीट से भाजपा ने इसबार झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को टिकट दिया है। गोड्डा में निशिकांत दूबे चौथी बार भाजपा के टिकट पर सांसद बनने के लिए लगे हैं। साहिबगंज सीट पर झामुमो के विजय हांसदा के सामने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी जीत का माहौल बनाने में लगे हैं।

इन सीटों पर प्रचार और रणनीति तय करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष दो दिन का दौरा कर रविवार को वापस लौटे हैं। मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पिछले चार दिन से दुमका और गोड्डा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश संगठन महांत्री पवन साय भी अपने विधायकों के साथ क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

बीडी शर्मा को है संताल क्षेत्र की पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा चार दिनों से देवघर-दुमका-गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और बूथ स्तर तक की जानकारी ले रहे हैं।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीडी शर्मा को संगठन ने संताल परगना में जिम्मेदारी देकर भेजा था। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी बीडी शर्मा संताल परगना में चुनाव प्रबंधन का काम देख चुके हैं।

पीएम मोदी दुमका में करेंगे सभा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय महामंत्री रहे बीडी शर्मा का झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है। संताल क्षेत्र में प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से उनका संबंध है।

भाजपा को उम्मीद है कि उनके प्रबंधन कौशल की वजह से पार्टी को इस बार तीनों सीट पर जीत मिलेगी। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा दुमका में होनी है। भाजपा कार्यकर्ता इसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Phase 3 Voting Percentage: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, 62.66 फीसदी वोटर्स ने डाला वोट

Jharkhand की 42 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट, जानिए कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान; किस सीट पर हुई सबसे कम वोटिंग


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.