विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह उपचुनाव: आजसू की नाराजगी दूर कर एनडीए को एकजुट करने में जुटी भाजपा

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:05 PM (IST)

भाजपा गिरिडीह उपचुनाव में आजसू का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने में जुटी है, खासकर कुछ नेताओं के भाजपा में शामिल ...और पढ़ें

आजसू नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद दिखी है तल्खी, नितीन नवीन के रांची दौरे पर सुदेश महतो से मुलाकात संभव।

आजसू नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद दिखी है तल्खी, नितीन नवीन के रांची दौरे पर सुदेश महतो से मुलाकात संभव।

HighLights

  1. आजसू नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी में तल्खी।

  2. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सुदेश महतो से करेंगे मुलाकात।

  3. गिरिडीह उपचुनाव में जदयू, लोजपा भी भाजपा के साथ।

राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू के नेता रहे हरेराम महतो और खगेन महतो के भाजपा में शामिल होने के बाद आजसू नेताओं के बयान में तल्खी देखी गई है। आने वाले महीने में गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव होना है। ऐसे में एनडीए की प्रमुख सहयोगी की नाराजगी को दूर करने में भाजपा जुट गई है।

ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए ब्रजमोहन राम को बधाई देने आजसू प्रमुख सुदेश महतो उनके घर गए थे। इसे सुदेश महतो की नाराजगी कम होने के तौर पर देखा जा रहा है। 23-24 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में प्रवास होना है।

इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं की मुलाकात सुदेश महतो के साथ होगी। इसे गिरिडीह उपचुनाव से पहले किसी तरह की गलतफहमी खत्म करने की कोशिश के तौर पर लिया जाएगा।

दरअसल भाजपा अपने संगठन में कुड़मी नेताओं की मौजूदगी बढ़ाने में लगी है। आजसू को कुड़मी समुदाय का बड़ा समर्थन हासिल है। नेताओं की आवाजाही से आपसी संबंध पर प्रभाव पड़ा है उसे दूर करने के लिए भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं।

जदयू और लोजपा से भी होगा संवाद

गिरिडीह उपचुनाव से पहले एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा और जदयू से भी संवाद किया जाएगा। दोनों पार्टियांं भाजपा के समर्थन में चुनाव में सक्रिय रहेंगी। गिरिडीह उपचुनाव से पहले बिहार से जदयू के बड़े नेता रांची आएंगे और एनडीए के आपसी रिश्ते मजबूत करने पर संयुक्त बैठक करेंगे।

कोयलांचल से अभी कुछ नए नामों को भाजपा में शामिल कराए जाने की तैयारी भी हो रही है। गिरिडीह में वैश्य मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सामाजिक आधार वाले नेताओं को भी भाजपा से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव: झामुमो के गढ़ में भाजपा की घेराबंदी तेज, झारखंड के उपचुनावों में सत्ता पक्ष भारी रहा है या विपक्ष?

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव में चार प्रमुख नाम दौड़ में, भाजपा प्रत्याशी चयन में जातीय गणित और पीरटांड़ की भूमिका अहम

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव: सोनू के बिना सूना घर, पर समर्थकों की जिद ने श्वेता शर्मा को पहुंचाया सियासत के चौखट पर