विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलमगीर आलम के मामले में चुप क्यों है कांग्रेस...? BJP ने पूछ लिया सवाल, कहा- इंडी गठबंधन ने झारखंड को बेच दिया

Published: Thu, 23 May 2024 12:38 PM (IST)

Tender Commission Scam टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम की संलिप्‍तता को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर ...और पढ़ें

मीडिया सेंटर रांची में प्रदेश प्रवक्‍ता अरुण उरांव प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए
मीडिया सेंटर रांची में प्रदेश प्रवक्‍ता अरुण उरांव प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए

HighLights

  1. कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना कांग्रेस के लिए नया नहीं- अरुण उरांव
  2. आइएनडीआइए गठबंधन ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया- भाजपा प्रदेश प्रवक्‍ता

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. अरुण उरांव ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर आइएनडीआइए गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बाॅस के नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए हुआ।

भ्रष्‍टाचार के मामले में कांग्रेस क्‍यों है चुप: अरुण उरांव

अरुण उरांव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। राज्य के एक पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी के यहां से 37 करोड़ रुपए बरामद किए गए। लेकिन कांग्रेस इस पूरे मामले पर चुप है। कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है।

आलमगीर में शर्म और नैतिकता नहीं बची: भाजपा प्रदेश प्रवक्‍ता

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था।

मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया। भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है। वे पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इसका संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

Tender Commission Scam : 3000 करोड़ रुपये से अधिक का है टेंडर घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में ईडी का बड़ा दावा

आलमगीर को लेकर ED का एक और चौंकाने वाला खुलासा, 92 करोड़ के 25 टेंडर में मंत्री को कमीशन में मिले 1.23 करोड़