Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Chunav Result: दिल्ली में कैसे हुई BJP की जीत? काम आया CM हेमंत का फॉर्मूला, एक नेता ने बताई अंदर की बात

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:36 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिखाए रास्ते पर चलकर ही भाजपा ने दिल्ली में जीत हासिल की है। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने नई सरकार से उम्मीद की है कि दिल्ली को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिले और दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो।

    Hero Image
    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। फोटो- सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने दिल्ली में भाजपा की जीत व आम आदमी पार्टी की हार पर शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिखाए रास्ते पर चलकर ही भाजपा ने दिल्ली में जीत हासिल की है। झारखंड से चुनाव के नतीजों से उनकी पार्टी ने सीख ली थी।

    वहां भी भाजपा को महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देना पड़ेगा। 2029 तक महिला सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण का जो रास्ता हेमंत ने दिखाया, वह दिल्ली में कारगर रहा।

    अब तक मुख्यमंत्री की शक्तियों को समाप्त करने की कोशिश हुई- झामुमो

    सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने नई सरकार से उम्मीद की है कि दिल्ली को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिले। दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो, इसकी उन्होंने उम्मीद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री की शक्तियों को समाप्त करने की कोशिश हुई है। वहां के एलजी के पास सीएम के अधिकारों को सुरक्षित कर लिया गया था।

    भाजपा को मिला इस बात का फायदा

    • उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि दिल्ली के सीएम की शक्तियां फिर बहाल होगी। आम आदमी पार्टी की हार पर सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक भूल का नतीजा है।
    • आप ने अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की तो कांग्रेस भी बड़ी पार्टी के नाते वहां से अकेले चुनाव लड़ी। इसका फायदा भाजपा को मिला। भाजपा के विरुद्ध सभी दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जरूरत थी।

    दिल्ली में मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने बांटी मिठाइयां

    दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद राज्य के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर खुशियां मनाईं।

    शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की जीत पर कहा कि यह आपदा के खिलाफ दिल्ली की जनता का जबर्दस्त जनादेश है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा जताया है।

    मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को बेनकाब कर दिया है। विकास विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले राजनीतिज्ञों को इस जीत से सबक लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    केजरीवाल से कहां हुई चूक? महागठबंधन के साथी दल ने खुलकर बताया, कांग्रेस को भी कर दिया आगाह

    दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में तेज हुई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की पार्टी ने कर दिया बड़ा एलान