यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में तेज हुई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की पार्टी ने कर दिया बड़ा एलान
Bihar Politics In Hindi जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान ...और पढ़ें

HighLights
- जन सुराज पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव: आनंद मिश्रा
- आनंद मिश्रा बोले- जानबूझकर बिहार को पीछे रखा गया
आनंद मिश्रा बोले- बच्चों का भविष्य बदल सकता है
इसलिए पूरे बिहार की यात्रा पर निकले आनंद मिश्रा
-
उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को क्या हक बनता है, इसी को समझाने तथा अपना हक पाने का तरीका क्या है यह भी बताने को निकले हुए हैं। -
आनंद मिश्रा ने कहा कि किस तरह बुनियादी शिक्षा की बेहतरी से बच्चों का भविष्य बदल सकता है तथा युवाओं के हाथ में पूंजी आ जाए या यहीं पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाए, तो उनका पलायन रुक सकता है।
सुधीर मिश्रा बने जन सुराज विचार मंच के जिला प्रमुख
जन सुराज विचार मंच ने सुधीर मिश्रा को भोजपुर जिले का जिला प्रमुख नियुक्त किया है। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सुधीर मिश्रा की संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुधीर मिश्रा ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए जन सुराज विचार मंच को जिले में और अधिक मजबूत बनाएंगे। साथ ही समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।
देवेंद्र कुमार बने जन सुराज विचार मंच के जिला प्रमुख
जन सुराज विचार मंच ने देवेंद्र कुमार को अरवल का जिला प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने यह घोषणा करते हुए कहा कि देवेंद्र कुमार की संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज भारती ने कहा कि यह मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है, इस उद्देश्य को पूरा करने में देवेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
देवेंद्र कुमार ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-
243 में से 70 उम्मीदवारों का सियासी समीकरण फाइनल, PK बोले- इनको पैसे भी दूंगा
'पुरुष शादी होते ही...', पीके को इस बात की चिंता; बोले- ये सिर्फ बिहार में होता है
