विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबूलाल की सुरक्षा पर सरकार गंभीर नहीं, भाजपा ने की जर्जर बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग; सभी पूर्व सीएम के वाहनों की हो जांच

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:12 PM (IST)

भाजपा ने हेमंत सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में लगे पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को लेकर अगंभीरता का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता अजय साह ने तत्काल नए सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने और सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के वाहनों की तकनीकी जांच की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे वाहन लौटाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर जताई चिंता।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे वाहन लौटाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर जताई चिंता।

HighLights

  1. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर चिंता जताई।

  2. सरकार से जर्जर बुलेटप्रूफ वाहन तत्काल बदलने की मांग की।

  3. हेमंत सरकार पर सुरक्षा को लेकर अगंभीरता का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, रांची। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे 13 वर्ष पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर अगंभीर रहने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने शनिवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और पत्राचार के बावजूद सरकार ने वाहन बदलने की पहल नहीं की।

अंततः नौ नवंबर को बाबूलाल मरांडी ने अपना वाहन सरकार को लौटा दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। साह ने कहा कि मरांडी ने 21 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वाहन की खराब स्थिति से अवगत कराया था। गृह सचिव, डीजीपी और आईजी प्रोविजन को भी कई बार जानकारी दी गई।

उन्होंने दावा किया कि मरांडी के सुरक्षा दस्ते की जिप्सियां भी चार लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सुरक्षा में लगे वाहनों की स्थिति भी चिंताजनक है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के काफिले में दर्जनों वाहन हैं, जबकि विपक्ष के नेता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। साह ने बाबूलाल मरांडी और उनके सुरक्षा दस्ते को तत्काल नए सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने तथा सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा वाहनों की तकनीकी जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें- जहां बालू वहां तस्कर, बराकर हो या दामोदर: धनबाद में बेखौफ अवैध खनन, नदियों के अस्तित्व पर खतरा

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सरकार्यवाह के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू, दत्तात्रेय होसबाले अगले कार्यकाल में भी बने रहेंगे?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।