विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में चुनावी मोड में आई भाजपा, महारथियों से भरी नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान; यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 17 Jan 2024 09:55 PM (IST)

छह महीने की प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। बुधवार ...और पढ़ें

छह महीने की प्रतीक्षा के बाद बाबूलाल मरांडी की नई कमेटी हुई घोषित।
छह महीने की प्रतीक्षा के बाद बाबूलाल मरांडी की नई कमेटी हुई घोषित।

राज्य ब्यूरो, रांची। छह महीने की प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। बुधवार की शाम जारी की गई कमेटी में ज्यादा बदलाव नहीं है। प्रदीप वर्मा फिर से प्रदेश महामंत्री बने रहने में सफल रहे हैं, जबकि राकेश प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। पलामू से मनोज सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही आरती कुजूर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरोज सिंह प्रदेश मंत्री बनाए गए है। जबकि गणेश मिश्रा को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

बालमुकुंद सहाय को महामंत्री से हटाकर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। उनके साथ मनीष जायसवाल को भी प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा की नई कमिटी

प्रदेश उपाध्यक्ष

नीलकंठ सिंह मुंडा

राकेश प्रसाद

बालमुकुंद सहाय

भानू प्रताप शाही

विकास प्रीतम

जवाहर पासवान

लुईस मरांडी

बडकुंवर गगराई

अशोक भगत

कालीचरण सिंह

आरती कुजूर

प्रदेश महामंत्री

आदित्य साहू

डॉ. प्रदीप वर्मा

मनोज सिंह

कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन)

प्रदेश मंत्री

गणेश मिश्रा

मुनेश्वर साहू

सरोज सिंह

नंदजी प्रसाद

दुर्गा मरांडी

सुनिता सिंह

मुन्ना मिश्रा

दिलीप वर्मा

मनोज वाजपेयी

सीमा पासवान

प्रदेश कोषाध्यक्ष

दीपक बंका

सह कोषाध्यक्ष -मनीष जयसवाल

कार्यालय मंत्री

हेमंत दास

प्रदेश मीडिया प्रभारी

शिवपूजन पाठक

योगेन्द्र प्रताप सिंह

अशोक बड़ाईक

विवेक विकास

प्रदेश आईटी संयोजक

अमर झा

राहुल अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

प्रदेश प्रवक्ता

प्रतुल शाहदेव

रफिया नाज

कुणाल षाडंगी

रमाकांत महतो

अरुण उरांव

जे.बी. तुबीद

अमित मंडल

विनय सिंह

अविनेश कुमार

यह भी पढ़ें: झारखंड के दो बड़े कोयला कारोबारी IT के राडार पर, 4 राज्यों के 56 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा; 2 करोड़ कैश बरामद

Ranchi News: 'पत्नी बीमार है, 22 जनवरी के बाद का वक्त दिया जाय'; हेमंत सोरेन के मीडिया एडवाइजर पिंटू को क्या समय देगी ED ?