Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: भाजपा ने जिला चुनाव अधिकारियों का किया एलान, गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Jharkhand Politics भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला स्तर पर चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा को रांची महानगर का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को रांची महानगर का चुनाव पर्यवेक्षक घोषित किया गया था। पूर्व विधायक अनंत ओझा को गिरिडीह का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 03 Feb 2025 07:52 PM (IST)
    Hero Image
    पूर्व सांसद गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में चल रहे अपने सांगठनिक चुनाव के लिए जिला स्तर पर चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी है।

    इसके साथ ही मंगलवार तत मंडल स्तर तक पर्यवेक्षकों के नाम तय कर लिए जाने हैं। मंडल स्तर पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक 12 फरवरी तक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक की समिति का चुनाव तय करा लेंगे।

    प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा को रांची महानगर का चुनाव अधिकारी बनाया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को रांची महानगर का चुनाव पर्यवेक्षक घोषित किया गया था।

    अनंत ओझा को गिरिडीह का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया

    • पूर्व विधायक अनंत ओझा को गिरिडीह का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दुमका के चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
    • संजीव जजवाड़े के साहेबगंज का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सुरेश साव को पलामू का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
    • मार्च से पहले भारतीय जनता पार्टी जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी में है।

    515 अधिक मंडलों में चलेगा चुनाव अभियान

    प्रदेश भाजपा संगठन के 515 मंडल हैं। इनमें मंडल स्तर के चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हें 12 फरवरी तक पंचायत और बूथ स्तर तक चुनाव करा लेने का निर्देश है। प्रदेश भाजपा के पूरे चुनाव अभियान को केंद्रीय नेतृत्व का सहयोग मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा: सीपी सिंह

    भाजपा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष में पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।

    झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। शताब्दी आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनाई गई है।

    रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए विधायक सीपी सिंह ने बताया कि इसके संयोजक प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू हैं।

    सह संयोजक में पूर्व विधायक अनंत ओझा व शिवपूजन पाठक शामिल हैं। सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को संग्रहित करेगी।

    उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का झारखंड के निर्माण समेत यहां के लोगों से गहरा जुड़ाव रहा था। कई जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं के आवास पर भी उनका जाना, विश्राम करना हुआ था।

    उन्होंने कहा कि इन सारी बातों जानकारियों को पार्टी शताब्दी वर्ष में संग्रह कर उसका डिजिटलाइजेशन करने की योजना पर काम कर रही है।

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से भी आग्रह किया कि अगर उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी कोई स्मृति ,फोटोग्राफ, वीडियो है तो उसे अपने जिलों में गठित समिति को उपलब्ध कराएं। सिंह ने बताया कि पार्टी 15 फरवरी से 15 मार्च तक सभी जिलों ने अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी।

    यह भी पढ़ें-

    केंद्र के साथ दो-दो हाथ के मूड में हेमंत सरकार! झारखंड के लिए नया रोडमैप तैयार

    आजसू में एक और बड़े नेता की हुई वापसी, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता