विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: मां के दर्द पर बांसुरी की धुन का मरहम, अस्पताल में बेड के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का अपनी बीमार मां के लिए बांसुरी बजाते हुए एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है।

अर्जुन मुंडा ने बीमार मां के सामने बजाई बांसुरी। (वीडियो ग्रै)

अर्जुन मुंडा ने बीमार मां के सामने बजाई बांसुरी। (वीडियो ग्रै)

HighLights

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भावुक वीडियो वायरल।

  2. अस्पताल में बीमार मां के लिए बजाई बांसुरी।

  3. बांसुरी की धुन से मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्गज आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अस्पताल में भर्ती अपनी अस्वस्थ मां का संबल बनने और उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए उन्होंने बांसुरी की मधुर तान छेड़ी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

मां की खराब है तबीयत

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन मुंडा की माताजी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब है और वे अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

मुश्किल की इस घड़ी में एक संवेदनशील बेटे का फर्ज निभाते हुए वे अपनी मां के पास पहुंचे। राजनीति के साथ-साथ संगीत में गहरी रुचि रखने वाले मुंडा ने मां के बिस्तर के पास बैठकर बांसुरी बजाना शुरू किया।

बांसुरी की धुन सुनते ही मां के चेहरे पर लौटी चमक

जैसे ही वार्ड में बांसुरी के शांत और सुकून देने वाले सुर गूंजे, दर्द से जूझ रही मां के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान तैर गई। अस्पताल के उस कमरे में मां-बेटे के आत्मीय रिश्ते का यह दृश्य बेहद मार्मिक था।

राजनीतिक हलकों में अपनी गंभीर छवि के लिए पहचाने जाने वाले नेता का यह सहज और समर्पित रूप यह बयां करता है कि परिवार और मां के सामने हर ओहदा छोटा पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- जमीन का नेचर बदलकर हो रही रजिस्ट्री: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कपाली-डोभो अतिक्रमण पर सरकार को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।