अंबुजा सीमेंट्स लगाएगी 6 राज्यों में नए प्लांट, झारखंड के गोड्डा और बिहार को भी मिला बड़ा तोहफा
अंबुजा सीमेंट्स झारखंड के गोड्डा में 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट स्थापित करेगा।

अंबुजा सीमेंट्स का 14,500 करोड़ का मेगा प्लान। (जागरण)
HighLights
गोड्डा में 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट।
अंबुजा सीमेंट्स की 14,500 करोड़ रुपये की बड़ी विस्तार योजना।
कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 155 एमटीपीए क्षमता हासिल करना।
राज्य ब्यूरो, रांची। देश के सीमेंट उद्योग में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में अंबुजा सीमेंट्स ने विस्तार के अगले चरण की रूपरेखा तैयार की है।
सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि कंपनी देश के छह राज्यों में नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 30 एमटीपीए सीमेंट क्षमता जोड़ने की योजना पर काम कर रही है।
इस विस्तार कार्यक्रम में झारखंड के गोड्डा में 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट भी सम्मिलित है। लगभग 14,500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित ग्रोथ कैपेक्स के साथ कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक अपनी कुल सीमेंट क्षमता को 155 एमटीपीए तक पहुंचाना है।
अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स का यह विस्तार पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भारत में कंपनी के विनिर्माण नेटवर्क को और मजबूत करेगा।
गोड्डा के अलावा असम, बिहार के मुजफ्फरपुर, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी नई उत्पादन क्षमता विकसित की जाएंगी। इसके विस्तार से लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में अजीबोगरीब स्थिति, एक महीने के अंतर पर PG के दो सत्रों में नामांकन; छात्र एक साल पीछे