विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी के लिए काम से अधिक नाकामी बटोर रही थी अंबा प्रसाद, कांग्रेस सचिव पद से हटी; बाबी और भीम को मिला मौका

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:27 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अंबा प्रसाद को सचिव पद से हटा दिया है, जिसका मुख्य कारण उनका पार्टी के लिए काम न करना और पिता का सरकार विरोधी रवैया रहा। उनकी जगह झारखंड से बॉबी भगत और भीम कुमार को नया सचिव नियुक्त किया गया है, जिसमें भीम कुमार उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी भी बने हैं।

अंबा प्रसाद की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स-: जागरण आर्काइव)

अंबा प्रसाद की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स-: जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया।

  2. बाबी भगत और भीम कुमार को AICC में सचिव बनाया गया।

  3. पिता योगेंद्र साव के विवाद से पार्टी की हुई थी किरकिरी।

राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर मनोनयन के बाद से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का पार्टी के लिए कोई खास काम दिख नहीं रहा था। हां, वह नाकामी जरूर बटोर रही थीं। पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का सरकार विरोधी रवैया भी पूरे परिवार के लिए संकट को निमंत्रण देते रहा। माना जा रहा है कि इन्हीं दो कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव पद से अंबा प्रसाद को हटाया गया। उनकी जगह पर बाबी भगत और भीम कुमार को सचिव बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनने के बाद अंबा प्रसाद कांग्रेस और राज्य सरकार के लिए लगातार मुसीबत बनती रहीं। पहली बात तो यह कि वह कोई काम नहीं कर पा रही थीं और दूसरी बात परिवार के कारण उनकी और कांग्रेस की बदनामी हो रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध प्रतिकूल टिप्पणी करने पर पिता योगेंद्र साव को तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया तो उनके पक्ष में तनकर खड़ी हो गईं। नतीजा यह निकला कि कुछ दिनों में योगेंद्र का निष्कासन वापस हो गया।

हालांकि इसके साथ ही हजारीबाग जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया, जिसका नतीजा यह निकला कि योगेंद्र साव को कांग्रेस पार्टी ने फिर से निष्कासित कर दिया। इस प्रकरण में कांग्रेस की भी छीछालेदर हुई।
इधर, झारखंड से दो नए नेताओं को केंद्रीय कमेटी में जगह दी गई है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार और महिला कांग्रेस से बाबी भगत को को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव बनाया गया है। भीम को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी भी बनाया गया है।

दोनों नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप सहित सहित तमाम नेताओं को धन्यवाद दिया है। 

यह भी पढ़ें- यूपी बॉर्डर पर झारखंड के इस जिले में मानो अभी चुनाव है...गढ़वा में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक में सियासी जंग तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।