विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबा प्रसाद के समर्थन में खुलकर उतरी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे टेंट में; झारखंड में गठबंधन का आगे क्या?

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:29 PM (IST)

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को सील किए जाने के बाद उन्होंने टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

सरकारी आवास खाली कराये जाने के बाद उसी आवास के सामने टेंट लगाकर अंबा ने डाल रखा है डेरा।

सरकारी आवास खाली कराये जाने के बाद उसी आवास के सामने टेंट लगाकर अंबा ने डाल रखा है डेरा।

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास का मामला अब और तूल पकड़ता दिख रहा है। सरकारी आवास एक वरीय पुलिस अधिकारी को आवंटित किए जाने के बाद भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को अपने कब्जे में ले लिया है। आवाज से अंबा प्रसाद के तमाम सामान निकाल दिए गए हैं लेकिन उनका घोड़ा इसी परिसर में है।

यही कारण है कि सील किए जाने के बाद अंबा प्रसाद इस आवास के सामनेबटेंट लगाकर बैठ गईं हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के पहुंचने के बाद अब अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उनसे मिलने सील आवास के बाहर लगाए गए टेंट में पहुंचे।

सील आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंबा प्रसाद से मुलाकात की। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अंबा प्रसाद से पूरे मामले को लेकर बातचीत की। खास बात यह रही कि मुलाकात इसी टेंट में हुई है। इस दौरान टेंट में ही नेताओं के लिए लिट्टी-चोखे का नाश्ता भी परोसा गया।

आवास सील होने के बाद टेंट में बैठी हैं अंबा प्रसाद

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को प्रशासन की ओर से खाली कराकर सील कर दिया गया था। इसके बाद अंबा प्रसाद ने आवास के बाहर टेंट लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल भी उठाए हैं।

amba vivad

कांग्रेस के समर्थन से गरमाई झारखंड की सियासत

अंबा प्रसाद के समर्थन में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का पहुंचना इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण बना रहा है। कांग्रेस नेताओं की इस मुलाकात को पार्टी के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी या फिर इस विवाद का कोई राजनीतिक और प्रशासनिक समाधान निकलेगा? फिलहाल सील आवास के बाहर लगा टेंट झारखंड की सियासत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

बता दें कि इससे पहले भी योगेंद्र प्रसाद और अंबा प्रसाद को लेकर झामुमो के साथ गठबंधन में असहज स्थिति बन चुकी है। पूर्व मंत्री और बेटी अंबा दोनों कांग्रेस में रहते हुए हेमंत सरकार पर मुखर रहे हैं। सीएम के खिलाफ में बयान देने के कारण पार्टी से निष्कासित भी किया गया था। बाद में पार्टी ने वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें- झारखंड की सियासत में 'कुबेर' की एंट्री: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का शाही घोड़ा बना सरकारी बंगला खाली कराने का रोड़ा

यह भी पढ़ें- निशा भगत की तरह हार नहीं मानेंगी, पूर्व विधायक अंबा ने कहा- गठबंधन धर्म के कारण हैं चुप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।