विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निशा भगत की तरह हार नहीं मानेंगी, पूर्व विधायक अंबा ने कहा- गठबंधन धर्म के कारण हैं चुप

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सरकारी आवास खाली कराए जाने पर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे ...और पढ़ें

दीप जलाकर क्षेत्र में गईं पूर्व विधायक, अभी पतरातू में ही रहने का कार्यक्रम। (फोटो: फाइल)

दीप जलाकर क्षेत्र में गईं पूर्व विधायक, अभी पतरातू में ही रहने का कार्यक्रम। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. अंबा प्रसाद सरकारी आवास खाली कराने के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी।

  2. उन्होंने इसे अन्याय बताया, निशा भगत की तरह नहीं हारेंगी।

  3. कांग्रेस ने समर्थन दिया, अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सरकारी आवास के लिए संघर्ष जारी रखने के मूड में हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह निशा भगत की तरह हार नहीं मानेंगी, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष करेंगी। इसके बाद वह पूर्व में आवंटित अपने सरकारी आवास पर दीपावली के दिन दीप जलाने के बाद अपने गृह क्षेत्र में लौट गई हैं। बताया कि कई आयोजनाें में उन्हें हिस्सा लेना था।

अंबा प्रसाद ने कहा कि बात सिर्फ आवास की नहीं है। उन्हें टारगेट किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। भाई की शादी तय हो गई है और उसको लेकर कई कार्यक्रम इसी भवन से होने थे। लेकिन, अचानक से ठीक दीपावली के पहले आवास खाली कराया जा रहा है जो कि सरासर अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं कारणों से निशा भगत ने जान दी है।

इधर, कांग्रेस के कई लोगों ने उनसे फोन पर बात कर सहानुभूति जताई है। अंबा ने कहा कि वह पार्टी की राष्ट्रीय सचिव हैं और कोई ऐसा काम नहीं करेंगी जिससे गठबंधन पर असर पड़े। गठबंधन धर्म के कारण ही चुप हैं। घर के अंदर अभी भी उनका घोड़ा है जिसकी देखरेख उनकी मेड कर रही है। नियमित देखरेख करनेवाला छठ में गांव गया हुआ है।

आवास खाली कराने का सही वक्त नहीं, सरकार को बदनाम कर रहे अफसर: कमलेश

अंबा के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संदर्भ में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि अंबा प्रसाद का आवास खाली कराने का यह सही वक्त नहीं था।

अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसा होना नहीं चाहिए था। वह पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं। सवाल उठाया कि जब वह आवास खाली करने के लिए तैयार ही थीं तो फिर ऐसी कार्रवाई की जरूरत क्या थी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।