Move to Jagran APP

Alamgir Alam Resigned: मंत्री पद से आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें किया जा सकता है नियुक्त

टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में सीएम चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आलमगीर से सारे विभाग छीन लिए थे। बता दें कि आलगीर आलम टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद हैं और अब उनकी जगह पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी को मंत्री बनाने के पूरे आसार हैं।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM (IST)
Alamgir Alam Resigned: मंत्री पद से आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें किया जा सकता है नियुक्त
मंत्री पद से आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, रांची। Alamgir Alam Resigned टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद आलमगीर आलम ने ग्रामीण विकास मंत्री पद और सीएम चंपई सोरेन की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में सीएम चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आलमगीर से सारे विभाग छीन लिए थे।

बता दें कि आलगीर आलम टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद हैं और अब उनकी जगह पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी को मंत्री बनाने के पूरे आसार हैं।

ये विभाग थे आलमगीर आलम के पास

बता दें कि राज्य सरकार ने बीते शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आलमगीर आलम को आवंटित किए गए सभी संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभागों को वापस ले लिया था। 

टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार आलमगीर आलम को ईडी ने 14 दिनों की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें-

Alamgir Alam: बिन विभाग मंत्री आलमगीर करा रहे Congress की किरकिरी, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल से हटाने पर फैसला

Alamgir Alam: आलमगीर आलम पर चला CM चंपई सोरेन का चाबुक! वापस लिए आवंटित किए गए सभी विभाग