यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Transfer-Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट के साथ जारी हुआ नया नोटिफिकेशन
झारखंड में प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित किया ...और पढ़ें

HighLights
- कार्मिक ने जारी की अधिसूचना
- चंद्रभूष्ज्ञण सिंह का भी हुआ तबादला
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया हे। इन अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित किया गया है।
सभी को प्रोन्नति समिति की बैठक के अपरांत अनुशंसा के आलोक में पदस्थापित किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनके नाम इस प्रकार हें
- चंद्रभूष्ज्ञण सिंह,बंदोबस्त पदाधिकारी, दुमका।
- रामवृक्ष महतो, संयुक्त सचिव, राजस्व विभाग।
- मुमताज अली अहमद, संयुक्त सचिव
- राकेश कुमार, संयुक्त सचिव, गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
- प्रणव कुमार पाल,संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग
पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 39 प्रशिक्षु डीएसपी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 39 प्रशिक्षु डीएसपी को अपने विशेष अभियान में लगा दिया है। इनमें 29 डीएसपी को नक्सल विरोधी अभियान व 10 डीएसपी को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया है।
सभी प्रशिक्षु डीएसपी के वेतन की निकासी उनके व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए आवंटित जिले से ही की जाएगी। जिन 29 डीएसपी को नक्सल विरोधी अभियान में लगाया है, उनमें 24 प्रशिक्षु डीएसपी झारखंड जगुआर के अधीन तैनात किए गए हैं।
ये झारखंड जगुआर के आइजी के दिशा-निर्देशन में कार्य करेंगे। वहीं पांच प्रशिक्षु डीएसपी को खुफिया सूचनाओं का संकलन करने वाले विभाग विशेष शाखा में तैनात किया गया है।
24 प्रशिक्षु डीएसपी, जिनकी झारखंड जगुआर में हुई प्रतिनियुक्ति
वसीम रजा (चतरा), सुनील कुमार सिंह (धनबाद), अकरम रजा (जमशेदपुर), प्रदीप कुमार साव (लातेहार), चिरंजीव मंडल (गढ़वा), फौजान अहमद (रामगढ़), अनुभव भारद्वाज (हजारीबाग), प्रदीप कुमार (चाईबासा), प्रशांत कुमार (बोकारो), रामप्रवेश कुमार (खूंटी), रविकांत साव (सिमडेगा), रूपक कुमार सिंह (साहिबगंज), रोहित कुमार साव (जमशेदपुर), दीवाकर कुमार (कोडरमा), आकाश भारद्वाज (दुमका), दुसरू बानसिंह (रांची), अमित कुमार सिंह (लोहरदगा), अमित रविदास (दुमका), रामाकांत रजक (देवघर), प्रशांत कुमार (हजारीबाग), विनीत कुमार किंडो (रांची), प्रदीप कुमार (धनबाद), प्रभात कुमार बेक (रांची) व ताराश सोरेन (देवघर)।
पांच प्रशिक्षु डीएसपी, जिनकी विशेष शाखा में की गई है प्रतिनियुक्ति
अरमानुल हक (रांची), राजीव रंजन (पलामू), अजय आर्यन (पाकुड़), अमरेंद्र कुमार (बोकारो) व शिवशंकर मरांडी (गुमला)।
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त
प्रशिक्षु डीएसपी कुमार विनोद (चाईबासा से देवघर), कुमार गौरव (गोड्डा से देवघर), पूजा कुमारी (सरायकेला से जमशेदपुर), सन्नी वर्धन (जमशेदपुर से जमशेदपुर), राजेश यादव (पलामू से रांची), पूजा कुमारी (हजारीबाग से रांची), नीलम कुजूर (गिरिडीह से धनबाद), अर्चना स्मृति खलखो (धनबाद से धनबाद), चंद्र शेखर (जामताड़ा से जामताड़ा) व कैलाश प्रसाद महतो (गिरिडीह से गिरिडीह)। ये सभी पदाधिकाधिकारी संबंधित जिले के एसएसपी-एसपी के दिशा-निर्देश में कार्य करेंगे।
