विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Teacher Transfer: झारखंड में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 665 प्राइमरी टीचर्स का हुआ अंतर जिला ट्रांसफर

Published: Sun, 04 Aug 2024 03:35 PM (IST)

Jharkhand Teacher Transfer झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला तबादला किया है। राज्य ...और पढ़ें

प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण। सांकेतिक तस्वीर
प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. विशेष परिस्थिति वाले शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण
  2. नए जिले में ट्रांसफर शिक्षकों का वेतनमान होगा समान
  3. 20 अगस्त तक शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापन का निर्देश

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Teacher Transfer स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 665 प्राथमिक शिक्षकों को का अंतर जिला स्थानांतरण किया है। यह स्थानांतरण विशेष परिस्थिति (गंभीर रोग, दिव्यांग, महिला, पति-पत्नि) वाले शिक्षकों द्वारा पोर्टल के माध्यम से किए गए ऑनलाइन आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय स्थापना समिति की बैठक में किए गए निर्णय के आलोक में किया गया है। यह बैठक शुक्रवार को हुई थी।

आदेश में कहा गया है कि नए जिले में स्थानांतरित शिक्षकों का वेतनमान वही होगा, जिस वेतनमान पर वे अंतर जिला स्थानांतरण के पूर्व कार्यरत थे। स्थानांतरित शिक्षकों की सूची में यदि कोई ऐसे शिक्षक भी पाए जाते हैं, जिनकी सेवा नियमित नहीं है अथवा जो विधिवत नियुक्त नहीं हैं, उनके स्थानांतरण आदेश का अनुपालन नहीं किया जाएगा।

शिक्षकों को 10 दिनों में योगदान देने का निर्देश

साथ ही इसकी सूचना प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को अविलंब दी जाए। जिनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चल रही है उनका पदस्थापन विभागीय कार्यवाही के निष्पादन के बाद ही होगा। शिक्षकों को 10 दिनों के अंदर स्थानांतरित जिले में विरमन की प्रत्याशा में योगदान देने को कहा गया है। योगदान देने के बाद संबंधित शिक्षक अपने पूर्व पदस्थापित विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करते रहेंगे।

संबंधित जिला शिक्षा अधीक्षकों को जिला शिक्षा स्थापना समिति के माध्यम से 20 अगस्त तक स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापन करना हाेगा।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand BDO Transfer: 61 BDO के ट्रांसफर पर लगी रोक, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश

'काम सुधारें नहीं तो किसी थाने में जगह नहीं मिलेगी', दरोगा की हत्या से नाराज DGP ने पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी