वैवाहिक जीवन में यीशु को बनाएं केंद्र बिन्दु
By Edited By: Published: Fri, 06 Dec 2013 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 08:28 PM (IST)
रांची : विवाह की तैयारी को लेकर रांची महाधर्मप्रांत की ओर से चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में यीशु को विवाह का केंद्र बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की वक्ता सिस्टर अनीता डीएसए ने कहा कि मसीही जीवन शैली में पति और पत्नी के रिश्ते को एक बुलाहट बताया गया है, जो ईश्वर के द्वारा ईश्वरीय योजना को पूर्ण करने के लिए बुलाये जाते हैं।
फादर विनय गुड़िया ने पाप के परिणाम और उसके फलस्वरूप मनुष्य के अंतर्मन में उत्पन्न दोष की भावना पर व्याख्या की। कहा, पाप मनुष्य को ईश्वर से दूर करता है, लेकिन ईश्वर हमेशा क्षमाशील होता है। इसलिए मनुष्य को पश्चाताप करना चाहिए। कार्यक्रम में 90 भावी दंपति भाग ले रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर