विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ में प्रेमिका के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला युवक, मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:07 PM (IST)

गोला थाना क्षेत्र के आकाश नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

थाने का घेराव करते ग्रामीण (सौ. जागरण)

थाने का घेराव करते ग्रामीण (सौ. जागरण)

HighLights

  1. आकाश नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का विरोध।

  2. प्रेमिका के कमरे में युवक मिला, मुंह से झाग निकल रहा था।

  3. ग्रामीणों ने प्रेमिका पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। गोला थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी आकाश नायक 28 वर्ष, पिता महेश नायक की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने देर शाम हत्या का आरोप लगाते हुए गोला थाना का घेराव किया। 

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि आकाश की हत्या जहर देकर की गई है, जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

6 साल से विधवा महिला के साथ प्रेम संबंध

परिजनों के अनुसार, आकाश का पिछले करीब छह वर्षों से बेटूल खुर्द निवासी एक विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला वर्तमान में रामगढ़ के कोयरी टोला में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 

बताया जाता है कि 15 नवंबर को वह आकाश को रामगढ़ मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद आकाश सुबह करीब 10 बजे बाइक से रामगढ़ के लिए निकला था।नदेर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 

प्रेमिका के साथ कमरे में मिला

परिजन रामगढ़ पहुंचे तो आकाश अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में मिला। उस समय उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला पर जहर देकर आकाश की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का थाना घेराव जारी था।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ के गोला बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई, हथियार लहराए: सीता सोरेन की बेटी भी पहुंची


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।