Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shibu Soren Death: रामगढ़ में आज होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, झारखंड विधानसभा भी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 06:48 AM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 856 बजे निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाया गया। अंतिम संस्कार 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। पार्थिव शरीर को रांची और झारखंड विधानसभा भी ले जाया जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

    Hero Image
    शिबू सोरेन का आज रामगढ़ में होगा अंतिम संस्कार।(फाइल फोटो)

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को आज झारखंड लाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में 5 अगस्त को 3 बजे किया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा।

    झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

    मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Shibu Soren Death Live Update: रांची पहुंची पार्थिव शरीर, रामगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार