विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ में गोला पुलिस की दादागिरी, ₹500 न देने पर मत्स्य मित्र के बेटे को पीटा; लाखों के मछली बीज मरे

Published: Wed, 03 Jun 2026 01:47 PM (IST)

गोला थाना पुलिस ने 500 रुपये न देने पर मत्स्य मित्र के बेटे को बेरहमी से पीटा, जिससे पिकअप वैन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। गोला थाना की पुलिस की दादागिरी इन दिनों चरम पर है। मंगलवार को बरलंगा के मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट व इनके पुत्र पवन कुमार केवट की मत्स्य टीम पिकअप वैन से बरलंगा से मछली का बीज लेकर गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटुलकला पंचायत के पतरातू गांव के एक तालाब छोड़ने जा रहे थे।

इसी दौरान थाना क्षेत्र के पूरबडीह जंगल के समीप गोला थाना की पेट्रोलिंग वाहन खडी थी, जैसे ही मत्स्य वाहन पहुंची तो पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस वालो ने हाथ देकर मत्सय गाड़ी को रोककर पूछताछ करने लगे। मत्स्य मित्र ने बताया कि गाड़ी में मछली का बीजा है।

पुलिस वालों ने देखने के बाद पांच सौ रुपये की मांग करने लगे। मत्स्य मित्र के पुत्र पवन कुमार केवट ने पैसा देने से इन्कार किया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पकडकर जोरदार चांटा मारा, और पीटते रहे।

पुलिस के पीटने के बाद मत्स्य कर्मियों ने वहां हंगामा कर दिया। हंगामा के बाद मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट ने राज्य के मत्स्य उप-निदेशक मनोज कुमार ठाकुर को घटना की पूरी जानकारी दी।

इस संबंध में उप निदेशक ने जिले को एसपी मुकेश लुणायत को पुलिस की हरकत की जानकारी देने के बाद मामले की जांच करने को कहा, इसी दौरान किसी ने हंगामा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मत्स्य मित्र व उनके साथी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं,और मामले की जांच डीसी से करने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो में थाना के एसआई स्वामी रंजन ओझा भी हंगामा कर रहे हैं।

मालूम हो की पुरबडीह जंगल में हमेशा गोला पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी खडी रहती है।और पुलिस ईट,बालू,चिप्स, पत्थर की गाडियो के अलावे बाइक से कोयला ढोनेवाले मजदूरो से अवैध रुप से पैसा की उगाही करते हमेशा नजर आते हैं।

पुलिस द्वारा काफी देर तक तपती धूप मे मत्स्य गाडी को खडा रखने के कारण गाड़ी मे रखे लगभग पांच लाख मत्स्य बीज मर गए। इससे तालाब तक बीज नही पहुंच पाए।घटना के बाद गोला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।

यह भी पढ़ें- गहने साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार के 6 बदमाश पलामू में गिरफ्तार, आभूषण और 3 बाइक जब्त

यह भी पढ़ें- कतरी नदी किनारे सूर्य मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी चोरी, छानबीन में जुटी कतरास पुलिस