विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कतरी नदी किनारे सूर्य मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी चोरी, छानबीन में जुटी कतरास पुलिस

Published: Wed, 03 Jun 2026 12:28 PM (IST)

कतरास में कतरी नदी किनारे स्थित श्री श्री सूर्यनारायण मंदिर की दानपेटी से मंगलवार रात नकदी चोरी हो गई। पुजारी ...और पढ़ें

सूर्य मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी चोरी

सूर्य मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी चोरी

HighLights

  1. कतरी नदी किनारे सूर्य मंदिर की दानपेटी चोरी।

  2. पुजारी ने सुबह देखा, पुलिस को दी सूचना।

  3. कतरास पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संवाद सहयोगी, कतरास। कतरी नदी किनारे श्री श्री सूर्यनारायण मंदिर की दानपेटी को मंगलवार की रात अपराधी ने तोड़कर उसमें रखी नकदी की चोरी कर ली। 

पुजारी शशिकांत मिश्रा जब बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे बगल के फाटक का ताला टूटा तथा दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने उक्त घटना की जानकारी कमेटी के सदस्यों को दी। 

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही पुलिस

सूचना पाते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। उक्त घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही कतरास थाना व अंगारपथरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 

यह भी पढ़ें- गुमला में घूमने के बहाने ढाई साल की मासूम को ले गया 16 वर्षीय पड़ोसी, अंधेरे में ले जाकर की दरिंदगी


पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तथा अपराधी को पहचान में जुट गई है। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने उक्त घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। 

भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं 

उन्होंने कहा कि अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बारीकी छानबीन कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है। 

सूर्य मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का दानपेटी छह या आठ माह में खोली जाती है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।